IND vs NED: क्या बारिश डालेगी मैच में खलल? भारत-नीदरलैंड मैच के लिए मौसम को लेकर अहम जानकारी
India vs Netherlands Weather Update: भारत और नीदरलैंड्स के बीच मैच वर्ल्ड कप के लीग चरण का अंतिम मुकाबला है। भारतीय टीम ने लगातार आठ मैचों में जीत दर्ज की है। टीम इंडिया के पास लगातार नौवें मैच में जीत दर्ज का मौका मिला है। टीम इंडिया के पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है।
भारतीय टीम बेहतरीन फॉर्म से गुजर रही है। टीम इंडिया के बल्लेबाज और गेंदबाज शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं। ऐसे में नीदरलैंड्स की टीम के लिए चीजें आसान नहीं होने वाली है। नीदरलैंड्स ने दक्षिण अफ़्रीकी टीम को एक मुकाबले में पराजित किया था। वह बड़ा उलटफेर था लेकिन भारतीय टीम काफी अलग है।

भारत vs नीदरलैंड्स मौसम की जानकारी
बेंगलुरु का मौसम खास रहेगा। बारिश जैसी संभावना नहीं होगी। बारिश के तीन फीसदी आसार हैं जो ना के बराबर है। आसमान में बादल छाये रह सकते हैं लेकिन एक पूर्ण मुकाबले का लुत्फ़ उठाने का मौका फैन्स को मिलेगा। दिवाली और रविवार एक साथ है और वर्ल्ड कप मैच का आनन्द फैन्स उठाएँगे।
भारत vs नीदरलैंड्स पिच रिपोर्ट
भारत और नीदरलैंड्स के बीच मैच में पिच बैटिंग करने के लिए अच्छी रहेगी। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मैच के दौरान देखने को मिला था कि पिच एकदम सपाट थी। इस बार भी पिच एकदम फ़्लैट हो सकती है। टीम इंडिया पहले बैटिंग कर एक बड़ा स्कोर इस पिच पर लगा सकती है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय सही माना जा सकता है।
भारत vs नीदरलैंड्स मैच कहां देखें
मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजे से शुरू हो जाएगा। टॉस का समय दोपहर 1 बजकर 30 मिनट है। इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देखा जा सकता है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस मैच का सीधा प्रसारण डिजनी+हॉटस्टार पर किया जाएगा।
भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, रविचंद्रन अश्विन, इशान किशन , शार्दुल ठाकुर
नीदरलैंड्स टीम
वेस्ले बैरेसी, मैक्स ओडोउड, कॉलिन एकरमैन, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डर मर्व, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन, साकिब जुल्फिकार, विक्रमजीत सिंह, शारिज़ अहमद












Click it and Unblock the Notifications