IND vs BAN: 1 गेंद पर जड़ दिए 14 रन, आखिर विराट कोहली ने कैसे किया ये करिश्मा, देखें वीडियो

India vs Bangladesh, World Cup 2023: बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने शानदार अंदाज में जीत हासिल की। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इस मुकाबले में अपने वनडे करियर का 48वां शतक लगाया। शतक के अलावा भी विराट कोहली ने इस मैच में कुछ ऐसा किया जिसकी हर जगह चर्चा हो रही है। दरअसल, विराट कोहली ने एक गेंद पर 14 रन बनाने काम किया।

एक गेंद में 14 रन: विराट कोहली ने इस मैच के दौरान एक गेंद में 14 रन बना दिए। विराट कोहली ने यह कैसे किया चलिए जानते हैं। दरअसल, विराट कोहली जब बल्लेबाजी करने आए तो उन्होंने पहली गेंद पर दो रन लिए। लेकिन यह गेंद नो बॉल थी जिसके बाद उन्हें एक अतिरिक्त रन मिल गया यानी कि एक गेंद पर तीन रन हो गए। फ्री हिट पर विराट कोहली ने चौका लगाया अब टोटल सात रन हो गया लेकिन वह गेंद भी नो बॉल दे दी गई।

Virat Kohli 1

कोहली ने जड़ा छक्का: अगली गेंद भी नो बॉल होने की वजह से विराट कोहली को एक और फ्री हिट मिला और इसके साथ ही एक एक्स्ट्रा रन और विराट कोहली के खाते में जुड़ गया। जिसके बाद रनों की संख्या आठ हो गई। विराट कोहली ने फ्री हिट का फायदा उठाते हुए उसे गेंद पर छक्का लगा दिया। इस तरह विराट कोहली ने एक गेंद में 14 रन बटोर लिए।

आसानी से मिली जीत: भारत को वनडे वर्ल्ड कप में लगातार चौथी जीत मिली है। बांग्लादेश को हराकर भारत ने सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को और बढ़ा लिया है। बांग्लादेश की तरफ से मिली 257 रनों का पीछा करते हुए भारत ने 42 ओवर में सात विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया। भारत की तरफ से विराट कोहली 97 गेंद में 103 रन बनाने का काम किया।

पहली बार किया ये काम: कोहली ने वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार रनों का पीछा करते हुए शतक लगाया है। विराट कोहली के अलावा कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भी टीम के लिए दमदार पारी खेली। डेंगू के बाद वापस मैदान पर लौटने वाले शुभमन गिल पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा स्कोर नहीं बना पाए थे। लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से 48 रन निकले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+