IND vs BAN: जीत के बाद रोहित ने कोहली को लगाया गले, राहुल की वजह से पूरी की ये ख्वाहिश
India vs Bangladesh, World Cup 2023: वर्ल्ड कप में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत ने बांग्लादेश को हराकर वर्ल्ड कप में अपनी चौथी जीत दर्ज की। लगातार चार मैच जीतने के बाद भारतीय टीम आठ अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में काफी आगे पहुंच गई है। भारतीय टीम सेमीफाइनल में पहुंचने की रेस में अब काफी आगे है। विराट कोहली ने इस मैच में अपना शतक पूरा किया।
रोहित ने लगाया गले: वनडे वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने पहली बार चेज करते हुए अपना शतक लगाया। यह विराट कोहली के वनडे क्रिकेट का 48वां शतक था। कोहली के शतक पूरा होने के बाद ही भारत ने जीत हासिल कर ली। कोहली ने छक्का मार कर भारत को जीत दिलाई। भारत के जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ड्रेसिंग से बाहर आए और
विराट कोहली को गले लगा लिया।

केएल राहुल से भी मिला साथ: रोहित शर्मा ने विराट कोहली और केएल राहुल को गले लगा लिया। सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा की कई तस्वीरें वायरल हो रही है। फैंस लगातार उस पर अपनी प्रतिक्रियाएं जाहिर कर रहे हैं। भारत ने 257 रनों का पीछा करते हुए आसानी से 3 विकेट खोकर इस मैच को अपने नाम कर लिया। विराट कोहली ने बताया कि यह उनका ड्रीम रन था। केएल राहुल ने शतक पूरा करने में उनकी मदद की।
चेज मास्टर कहलाते हैं कोहली: विराट कोहली चेज मास्टर कहलाते हैं और एक बार फिर उन्होंने अपनी पारी से साबित कर दिया कि आखिर पूरी दुनिया उन्हें चेज मास्टर क्यों कहती है। विराट कोहली को लेकर लगातार सोशल मीडिया पर फैंस बधाई संदेश दे रहे हैं। भारतीय टीम ने चार मैचों में लगातार चार जीत हासिल कर ली है। ऐसे में टीम का सेमीफाइनल में जाना लगभग तय माना जा रहा है। भारतीय टीम को अपना अगला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ धर्मशाला के मैदान पर रविवार को खेलना है।












Click it and Unblock the Notifications