IND vs BAN: हार्दिक पंड्या को लेकर आई सबसे बड़ी अपडेट, क्या खेल पाएंगे वर्ल्ड कप के बाकी मैच?

India vs Bangladesh, World Cup 2023: भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 256 रन बना लिए हैं। भारत को इस मुकाबले को जीतने के लिए 257 रनों की जरूरत है। भारत इस मुकाबले को जीत कर वर्ल्ड कप में अपने विजय रथ को कायम रखना चाहेगा। भारतीय टीम की कोशिश बांग्लादेश को हराकर प्वाइंट्स टेबल में भी अपनी पोजीशन को और बेहतर करने की होगी।

पंड्या को लेकर अच्छी खबर: भारत इस वर्ल्ड कप में अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारा है और वह इस मैच को भी जीत कर इस रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगा। बांग्लादेशी बल्लेबाज लिटन दास को गेंदबाजी करने दौरान हार्दिक पांड्या चोटिल हो गए थे। हार्दिक पंड्या अपने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर लिटन दास द्वारा खेले गए शॉट को रोकने की कोशिश में चोटिल हो गए थे।

Hardik Pandya

वापस लौटे पंड्या: फील्डिंग के दौरान उनके पैर में खिंचाव आ गया। जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। हार्दिक पंड्या ने इस मुकाबले में केवल तीन गेंद ही डाले थे। बाकी के बचे हुए तीन गेंद विराट कोहली ने पूरे किए। हार्दिक पंड्या को इसके बाद अस्पताल ले जाकर उनके पैर का स्कैन कराया गया। हालांकि, अब वह पूरी तरह से ठीक हैं।

भारत को मिली गुड न्यूज: भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि हार्दिक पंड्या वापस ड्रेसिंग रूम लौट चुके हैं। हार्दिक पंड्या अब बांग्लादेश के खिलाफ जरूरत पड़ने पर बल्लेबाजी करने के लिए भी उतर सकते हैं। हार्दिक पंड्या भारतीय टीम के लिए बेहद अहम खिलाड़ी हैं। गेंद और बल्ले दोनों से ही हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन दमदार रहा है। वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में भारतीय टीम नहीं चाहेगी कि हार्दिक पंड्या किसी भी वजह से कोई भी मैच मिस करें। ऐसे में हार्दिक पंड्या का फिट होना भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+