IND vs AUS Final: वर्ल्ड कप हार के लिए कौन जिम्मेदार? रोहित-विराट से हुई ये बड़ी गलतियां
India vs Australia, Final Highlight: ऑस्ट्रेलिया की टीम ने वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। 241 रनों का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने आसानी के साथ इस लक्ष्य को अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने शानदार शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की।
रोहित शर्मा का गलत शॉट: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में भारत को एक बार फिर से तेज शुरुआत दिलाने में कामयाबी हासिल की थी। भारतीय टीम ने शुरुआती 10 ओवर में करीब 80 रन बना लिए थे। लेकिन रोहित शर्मा की एक गलती के कारण भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह से बिखर गए। रोहित शर्मा ने हवा में शॉट खेलकर आसानी से अपना विकेट गंवा दिया।

कोहली का बोल्ड होना: पैट कमिंस की गेंद पर एक कमजोर शॉट खेल कर विराट कोहली क्लीन बोल्ड हो गए। विराट कोहली ने हल्के हाथों से शॉट खेला और गेंद जाकर सीधे उनके विकेट से टकरा गई। भारत के लिए इस मैच में वापस आना काफी मुश्किल हो गया और ऑस्ट्रेलिया ने इसका भरपूर फायदा उठाया।
बेहद धीमी बल्लेबाजी: 11 से 40 ओवर के दौरान भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने बेहद धीमी बल्लेबाजी की। खासतौर पर केएल राहुल ने ट्रेविस हेड जैसे पार्ट टाइम गेंदबाजों के खिलाफ भी कोई बड़ा शॉट नहीं खेला। यहां भारतीय टीम के बल्लेबाज ने बेहद निराशाजनक बल्लेबाजी की।
सूर्यकुमार ने किया निराश: सूर्यकुमार यादव फिनिशर की भूमिका नहीं अदा कर पाए। सूर्यकुमार यादव से आखरी के कुछ ओवरों में तेज रनों की उम्मीद थी। लेकिन वह टीम को बड़ा स्कोर तक पहुंचने में नाकाम रहे।
गिल रहे फ्लॉप: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शानदार रिकॉर्ड रखने वाले शुभमन गिल फ्लॉप रहे। गिल के फाइनल मुकाबले में फ्लॉप प्रदर्शन के कारण भी भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। गिल फाइनल मुकाबले में बहुत खराब शॉट खेल कर अपना विकेट गंवा बैठे।












Click it and Unblock the Notifications