IND vs AUS Final: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोहली ने रचा इतिहास, एक साथ बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

India vs Australia, Final Virat Kohli: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल में विराट कोहली के बल्ले से अर्धशतकीय पारी निकली। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली ने केएल राहुल के साथ मिलकर एक सूझबूझ बड़ी पारी खेली और टीम को आगे बढ़ने का काम किया। इस दौरान विराट कोहली ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। हालांकि, विराट कोहली अपनी इस पारी को ज्यादा बड़ा नहीं बना सके।

कोहली ने पोंटिग को पछाड़ा: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले के दौरान विराट कोहली ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। विराट कोहली वनडे वर्ल्ड कप में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। विराट कोहली ने रिकी पोंटिंग को पछाड़ कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। पोंटिंग ने वर्ल्ड कप में 42 पारियों में 1743 रन बनाए थे।

India vs Australia 1

वहीं कोहली ने इस मुकाबले में अर्धशतक जड़कर पेंटिंग को पीछे छोड़ दिया। विराट कोहली सिर्फ 36 पारियों में पोंटिंग से आगे निकल गए हैं। विराट कोहली से आगे सिर्फ महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर है जिन्होंने 44 पारियों में 2278 रन बनाए हैं।

विराट ने रचा इतिहास: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मुकाबले में विराट कोहली ने 54 रन बनाने का काम किया उन्होंने 63 गेंद में चार चौकों की मदद से 54 रन बनाए। विराट कोहली को पैट कमिंस ने धीमी गेंद पर क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। विराट कोहली ने इसके साथ ही वनडे वर्ल्ड कप में 750 रनों का आंकड़ा भी पार कर लिया। 48 साल पुराने वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में कोहली टूर्नामेंट के एक एडिशन में 750 से अधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज हैं।

कोहली ने बनाए 765 रन: वर्ल्ड कप के 11 पारियों में विराट कोहली ने 765 रन बनाए हैं। कोहली ने 95.62 की औसत से 3 शतक और 6 अर्धशतक लगाने का कारनामा किया है। कोहली ने साल 2019 के बाद लगातार दूसरी बार वनडे वर्ल्ड कप के लगातार 5 मैचों में अर्धशतक लगाने का कारनामा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+