World Cup 2023: रोहित शर्मा हारे टॉस, क्या दोहराया जाएगा इतिहास?

World cup 2023: अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत हो चुकी है। मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। हालांकि, टॉस हारने का न तो रोहित शर्मा और ना ही भारतीयों पर कुछ असर दिख रहा है। क्योंकि ये एक कहानी को बयां कर रहा है।

कहानी ये कि भारत ने पहली बार साल 1983 में विश्व कप अपने नाम किया था। कैप्टन कपिल देव फाइनल में टॉस हारे थे मगर इसके बाद भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप जीता था। फिर साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी फाइनल में टॉस हारे थे।

World Cup 2023

तब भी टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप जीता था। 2011 में सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाए थे। सचिन ने 9 मैचों में 482 रन बनाए थे। इस टूर्नामेंट में मास्टर ब्लास्टर ने 2 शतक भी जड़े थे और एक अर्धशतक भी बनाया था। सचिन ने सबसे ज्यादा रन इसी मैच में बनाए थे।

2023 के वर्ल्ड कप की बात करें तो टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई है और विराट कोहली वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। अब तक 10 मैचों में कोहली ने 711 रन बनाए हैं। ऐसे में किसी भी वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी विराट बन चुके हैं। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का 2003 का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+