IND vs AUS Final: श्रेयस अय्यर ने तोड़ा 140 करोड़ भारतीयों का दिल, बल्लेबाजी देख फैंस ने पकड़ा माथा

India vs Australia, Final Shreyas Iyer: वर्ल्ड कप में श्रेयस अय्यर का बल्ला खूब चला है। न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भी अपनी बल्लेबाजी से अय्यर ने सभी को खासा प्रभावित किया। श्रेयस जिस तरीके के फॉर्म में थे। ऐसा माना जा रहा था कि फाइनल मैच में भी उनके बल्ले से बड़ा स्कोर देखने को मिलेगा। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच में वह फ्लॉप हो गए।

श्रेयस अय्यर हुए फ्लॉप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रेयस अय्यर बड़ा स्कोर बनाने से चूक गए। कप्तान रोहित शर्मा के आउट होने के बाद जब टीम को सबसे अधिक जरूरत थी तो श्रेयस अय्यर अपना विकेट गंवा बैठे। अय्यर के आउट होने के साथ ही भारतीय टीम की बड़ी उम्मीदों को झटका लगा। श्रेयस अय्यर मिडल ऑर्डर में आकर टीम को संभालने का काम करते रहे हैं, लेकिन वह इस मैच में ऐसा नहीं कर सके।

India vs Australia 1

कमिंस ने बनाया शिकार: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने अपनी धीमी गेंद पर श्रेयस अय्यर को फंसाने का काम किया। अय्यर के बल्ले से गेंद बाहरी किनारा लेते हुए विकेटकीपर जोश इंग्लिश के हाथों में चली गई। अय्यर तीन गेंद में चार रन बनाकर आउट हो गए। छोटी सी पारी के दौरान अय्यर ने सिर्फ एक चौका लगाया। अय्यर के आउट होने के बाद भारतीय टीम परेशानी में नजर आ रही है।

फैंस कर रहे ट्रोल: सोशल मीडिया पर कुछ फैंस ने अय्यर को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। वर्ल्ड कप जैसे बड़े फाइनल में श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल जैसे युवा खिलाड़ियों का साधारण प्रदर्शन देख फैंस लगातार उनकी आलोचना कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि वर्ल्ड कप जैसे बड़े इवेंट्स में युवा खिलाड़ियों को अपनी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभाना चाहिए था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+