Ind vs Pak World Cup 2023: इंडो-पाक मैच पर सूर्य ग्रहण का साया? क्या डालेगा बुरा प्रभाव?

Ind vs Pak World Cup 2023: क्रिकेट प्रेमियों के लिए 14 अक्टूबर का दिन बहुत ज्यादा खास है क्योंकि इस दिन भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत अहमदाबाद के मोदी स्टेडियम में होने जा रही है। देशी-विदेशी हर दर्शक यहां पर उस दिन लाखों की संख्या में रहेंगे तो वहीं अहमदाबाद में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है।

Ind vs Pak World Cup 2023:

लेकिन इस बीच एक खास बात ने लोगों के मन में शंका पैदा कर दी है, दरअसल इस दिन साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, ऐसे में क्या इसका असर मैच पर भी पड़ेगा? क्योंकि वैदिक धर्म में सूर्य ग्रहण को अच्छा नहीं माना जाता है।

सूर्य ग्रहण भारत में नजर ही नहीं आएगा

तो जो लोग ग्रहण को लेकर भयभीत हैं, उन्हें अपने मन से ग्रहण को लेकर हर भय दूर कर देना चाहिए क्योंकि इस बार सूर्य ग्रहण भारत में नजर ही नहीं आएगा और इसी वजह से ना तो इसका सूतक काल लगेगा और ना ही इसका दुष्प्रभाव मैच पर पड़ेगा। आपको बता दें कि 14 को लगने वाला सूर्य ग्रहण साल का अंतिम सूर्य ग्रहण है।

रात 8 बजकर 34 मिनट पर प्रारंभ होगा ग्रहण

14 अक्टूबर दिन शनिवार को रात 8 बजकर 34 मिनट पर प्रारंभ होगा और इसका अंत मध्यरात्रि 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। मालूम हो कि जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक ही रेखा में होते हैं तो चंद्रमा की छाया सूर्य पर पड़ती है और अंधेरा छा जाता है, ये स्थिति ही सूर्य ग्रहण कहलाती है।

ये ग्रहण भारत में प्रभावी नहीं लेकिन वो निम्मलिखित स्थानों पर नजर आएगा...

  • अमेरिका
  • कोलंबिया
  • वेनेजुएला
  • जापान
  • कनाडा
  • ब्राजील
  • मैक्सिको
  • जमैका

भारत बनाम पाकिस्तान का मैच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के मोदी स्टेडियम में दिन के दो बजे शुरू होगा। जिसे आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लाइव देख सकते हैं। स्टार स्पोर्टस के चैनल्स पर आपको हिंदी, अंग्रेजी और क्षेत्रीय भाषाओं में मैच देखने को मिलेगा।

टीम इंडिया की टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, शार्दुल ठाकुर।

पाकिस्तान की टीम

बाबर आजम (कप्तान) शादाब खान (उप-कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमां, हसन अली, इफ्तिखार अहमद , इमाम उल हक, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, सलमान आगा, शाहीन आफरीदी, उसामा मीर, सऊद शकील, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+