IND vs AFG: रोहित शर्मा ने तूफानी शतक से तोड़ा 40 साल पुराना रिकॉर्ड, इस दिग्गज का कीर्तिमान किया ध्वस्त
Rohit Sharma Century: वर्ल्ड कप 2023 के भारत और अफगानिस्तान के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला जमकर गरजा। रोहित ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में अपने शतक के साथ 40 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
रोहित शर्मा ने 63 गेंद में शतक लगाकर कपिल देव के साल 1983 के उस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया, जिसमें कपिल देव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 गेंदों में शतक जड़ा था।

अपने नए कीर्तिमान के बाद रोहित शर्मा वनडे विश्व कप में भारत के लिए सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। क्योंकि इससे पहले 1983 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ कपिल देव ने 72 गेंद पर ही शतक जड़ा था।
विश्व कप में लगाए सबसे ज्यादा शतक
इसी के साथ रोहित के अपने वनडे करियर का 31वां शतक भी लगाया। वहीं विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। बता दें कि रोहित शर्मा के नाम वर्ल्डकप इस टूर्नामेंट में सात शतक हैं। उन्होंने इस मामले में सचिन तेंदुलकर जिनके छह शतक थे, को पीछे छोड़ दिया है। इस वर्ल्ड कप 2023 में यह भारत के लिए रोहित का पहला शतक है।
अफगानिस्तान के खिलाफ बनाए 131 रन
रोहित शर्मा ने 131 रनो का पारी खेली। उन्होंने 84 गेंदों का सामना किया, जिसमें 16 चौके और 5 छक्के लगाए। मैच की शुरुआत से रोहित शर्मा गजब की फॉर्म में दिखाई दे रहे थे। उन्होंने 30 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।
सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने रोहित
अपनी तूफानी पारी के साथ रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में दुनिया के सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया। क्रिस गेल ने सबसे ज्यादा 553 छक्के लगाए थे। लेकिन अब 555 छक्कों के साथ रोहित शर्मा शीर्ष पर हैं।
-
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू












Click it and Unblock the Notifications