World Cup 2023: 'अक्षर फिट नहीं है तो वर्ल्ड कप में चहल को लाओ', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने की ये मांग
World Cup 2023 Harbhajan Singh: 22 सितंबर से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान सोमवार यानी 19 सितंबर को कर दिया गया। भारतीय वनडे टीम में लंबे समय बाद आर अश्विन को खेलने का मौका दिया गया है। अश्विन ने अपना आखिरी वनडे मैच जनवरी साल 2022 में खेला था। करीब 21 महीने बाद एक बार फिर अश्विन की टीम में वापसी हुई है।
युजवेंद्र चहल पर नहीं कोई अपडेट: भारतीय टीम के लिए लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कई यादगार मैच खेले हैं। लेकिन युजवेंद्र चहल को अब तक वर्ल्ड कप खेलने का मौका नहीं मिला है। साल 2022 के दौरान टी-20 वर्ल्ड कप में भी चहल को एक भी मैच नहीं खिलाया गया था। ऐसे में इस साल भी चहल का नाम वर्ल्ड कप के लिए जारी की गई खिलाड़ियों की लिस्ट में नहीं है।

हरभजन सिंह ने उठाया सवाल: भारतीय पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने चहल की अनदेखी पर सवाल उठाया है। हरभजन सिंह ने इंडिया टूडे से बात करते हुए कहा कि युजवेंद्र चहल को टीम में होना चाहिए था। उन्हें मौका क्यों नहीं दिया गया, यह मेरी समझ के बाहर है। अगर अक्षऱ पटेल वर्ल्ड कप तक फिट नहीं होते हैं तो युजवेंद्र चहल को टीम में शामिल किया जाना चाहिए।
चहल का प्रदर्शन निराशाजनक: पिछले कुछ समय से युजवेंद्र चहल लगातार गेंद से निराशाजनक प्रदर्शन करते रहे हैं। जिसका खामियाजा उन्हें वर्ल्ड कप टीम से बाहर होकर उठाना पड़ रहा है। चहल ने अब तक 72 वनडे मैच खेले हैं और इस दौरान 121 विकेट लिए हैं। चहल का वर्ल्ड कप टीम में आना अब बेहद मुश्किल दिखाई पड़ रहा है। क्योंकि चहल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज के लिए भी नहीं चुना गया है।
ऑस्ट्रेलिया से होगा मुकाबला: भारत को वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए भारतीय खिलाड़ियों का ऐलान कर दिया गया है। पहले दो वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पड्या और कुलदीप यादव को आराम दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications