Ind vs Afg: 'लगता है मैच खेलने के लिए शमी को बैटिंग सीखनी पड़ेगी', शार्दुल को मिला मौका तो गुस्साए फैंस

World Cup 2023 Shardul Thakur: वर्ल्ड कप के 9वें मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम को पहले गेंदबाजी करने का मौका मिला। अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। भारत ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग 11 में एक बड़ा बदलाव किया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पिच छोटी होने की वजह से ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को इस मुकाबले में जगह नहीं दी गई है।

ठाकुर को मिली जगह: रविचंद्रन अश्विन की जगह शार्दुल ठाकुर को टीम में चुना गया है। ठाकुर आने वाले मुकाबले में भी खेलते हुए नजर आएंगे। ठाकुर का प्रदर्शन वनडे मुकाबले में कुछ खास नहीं रहा है। गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही वह संघर्ष करते नजर आए हैं। इसके बावजूद भी टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा जताया हुआ है। ठाकुर की वजह से मोहम्मद शमी को टीम से बाहर रखा गया है।

World Cup 2023 1

शमी को नहीं मिला मौका: मोहम्मद शमी को इस मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है। शमी ने भारतीय टीम को कई मैच जिताने का काम किया है। भारतीय टीम के लिए मोहम्मद शमी हमेशा ही इंपैक्टफुल परफॉर्मेंस करते रहे हैं। पिछले वर्ल्ड कप यानी कि साल 2019 में अफगानिस्तान के खिलाफ ही मोहम्मद शमी ने हैट्रिक लेने का काम किया था। अफगानिस्तान के खिलाफ पिछले वर्ल्ड कप में भारत को मोहम्मद शमी की गेंदबाजी की बदौलत ही जीत मिली थी।

फैंस कर रहे ट्रोल: शार्दुल ठाकुर को टीम में लेने के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस की रोहित के इस फैसले की आलोचना कर रहे हैं। कुछ यूजर्स सोशल मीडिया पर ठाकुर को बुरी तरीके से ट्रोल कर रहे हैं। वहीं मोहम्मद शमी को कुछ फैंस बैटिंग सीख लेने की सुझाव दे रहे हैं। फैंस के मुताबिक अगर उन्हें टीम में जगह बनाना है तो फिर उन्हें बैटिंग सीख लेनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+