PAK vs ENG: स्टोक्स और रूट ने पाकिस्तान को धोया, इंग्लैंड ने बनाया 337 रनों का स्कोर

PAK vs ENG: कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड ने बेहतरीन स्कोर हासिल किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 9 विकेट पर 337 रनों का स्कोर खड़ा किया। इंग्लैंड के लिए तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारियां खेली।

टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। डेविड मलान और जॉनी बेयरस्टो ने मिलकर बेहतरीन बैटिंग की। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 82 रनों की भागीदारी हुई। डेविड मलान के रूप में इंग्लैंड को पहला झटका लगा। वह 31 रन बनाकर इफ्तिखार की गेंद पर आउट हो गए।

england vs pakistan

जॉनी बेयरस्टो ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमा दिया। वह 7 चौकों और एक छक्के की मदद से 61 गेंदों में 59 रन बनाकर हारिस रऊफ का शिकार बन गए। दूसरा विकेट गिरने के बाद बेन स्टोक्स और जो रूट के बीच एक बड़ी भागीदारी हुई।

रूट और स्टोक्स ने मिलकर पाक गेंदबाजों की धुनाई कर दी। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की। स्टोक्स शतक के करीब जाकर आउट हो गए। वह 84 रनों का स्कोर बनाकर शाहीन अफरीदी की गेंद पर आउट हो गए। उनके बाद जो रूट भी आउट हो गए, वह 60 रन के निजी स्कोर पर चलते बने।

चार विकेट गिरने के बाद कप्तान जोस बटलर और हैरी ब्रूक ने मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर स्कोर 300 के पार पहुंचा दिया। बटलर और ब्रूक अंतिम ओवरों में खेल रहे थे और उन्होंने तेज बल्लेबाजी की। बटलर 18 गेंदों का सामना करते हुए 27 रन पर रन आउट हो गए। मोईन अली अंतिम ओवरों में आए और 8 रन बनाकर आउट हो गए।

विली अंतिम ओवर में 2 चौके और 1 छक्का जड़कर आउट हो गए। इंग्लैंड का स्कोर 9 विकेट पर 337 तक पहुंचा। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। उनके अलावा शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम जूनियर ने 2-2 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+