World Cup: डेविड वॉर्नर ने खोया आपा, आउट के फैसले के बाद अम्पायर पर बुरी तरह भड़के
David Warner: श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 210 रनों का मामूली लक्ष्य मिला लेकिन श्रीलंकाई टीम ने नई गेंद से अच्छी गेंदबाजी कर ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती झटके दिए। डेविड वॉर्नर का विकेट भी इसमें शामिल रहा। आउट होने के बाद वॉर्नर ने गुस्सा जाहिर किया।
मदुशंका की गेंद पर वॉर्नर को मैदानी अम्पायर ने पगबाधा आउट दिया था। इसके बाद कंगारू खिलाड़ी को लगा कि यह नॉट आउट है, इस वजह से रिव्यू लिया गया। इसमें गेंद लेग स्टम्प की तरफ जाते हुए दिखी लेकिन बॉल्स ट्रेकिंग में गेंद लेग स्टम्प को थोड़ा टच कर निकल रही थी।

अम्पायर्स कॉल होने की वजह से वॉर्नर को आउट करार दिया गया लेकिन ऑस्ट्रेलिया का यह बल्लेबाज बिलकुल भी खुश नहीं था। वह फैसले से भी असहमत दिखे और गुस्से में कुछ कहते हुए चले गए। इसके बाद वॉर्नर का समर्थन सोशल मीडिया पर फैन्स ने भी किया।
दिखने ऐसा लग रहा था कि गेंद लेग स्टम्प को छोड़कर जा रही है लेकिन रिव्यू में यह अम्पायर्स कॉल हो गया। हालांकि वॉर्नर नाराज़ तो हुई लेकिन उनको जाना ही पड़ा। मदुशंका का यह ओवर खतरनाक रहा। इसमें स्टीव स्मिथ भी खाता खोले बगौर आउट हुए। वह भी पगबाधा हुए। यह डबल विकेट मेडन था।












Click it and Unblock the Notifications