Ind vs Pak: शुभमन गिल के बाद अब यह भारतीय भी हुआ डेंगू का शिकार, भारत-पाकिस्तान मैच में नहीं आएंगे नजर
World Cup 2023, commentator Harsha Bhgole: भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार जीत हासिल की। भारत ने 273 रनों के लक्ष्य को महज 35 ओवर में हासिल कर लिया। भारत की दमदार जीत से प्वाइंट्स टेबल में भी टीम को फायदा हुआ है। भारतीय टीम दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। वही नंबर एक की पोजीशन पर न्यूजीलैंड की टीम विराजमान है।
14 अक्टूबर को होगा अगला मैच: भारत को अगला मैच 14 अक्टूबर यानी कि शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले पर दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी हुई है। भारत के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल डेंगू होने के कारण शुरुआती दो मुकाबले में हिस्सा नहीं ले सके हैं। पाकिस्तान के खिलाफ उनके खेलने पर अभी तक सस्पेंस बना हुआ है। तीसरे मैच में वह टीम की प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे या नहीं इसका अपडेट अब तक सामने नहीं आया है।

हर्षा भोगले को हुआ डेंगू: शुभमन गिल के बाद एक और भारतीय दिग्गज डेंगू के चपेट में आ गए हैं। भारत के पॉपुलर क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने 12 अक्टूबर को डेंगू होने की खबर दी है। डेंगू के कारण अब वह 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में भारत और पाकिस्तान के वर्ल्ड कप मैच में कमेंट्री करते हुए नजर नहीं आएंगे। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि 14 तारीख को भारत और पाकिस्तान मैच से में हिस्सा नहीं ले पाऊंगा।
हर्षा भोगले को है इस बात का अफसोस: उन्होंने आगे लिखा कि भारत और पाकिस्तान मैच में कमेंट्री नहीं करने का दुख मुझे है। लेकिन मुझे डेंगू हो गया है और इसके परिणाम स्वरुप होने वाली कमजोरी और कम हुई रोग प्रतिरोधक क्षमता के कारण मेरा कमेंट्री करना असंभव हो जाएगा। मुझे उम्मीद है कि मैं 19 तारीख को खेल के लिए समय पर वापस आऊंगा।
रोमांचक मुकाबले की उम्मीद: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला यह मुकाबले काफी रोमांचक हो सकता है। भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों ने अब तक वर्ल्ड कप के अपने दोनों ही मैचों में जीत हासिल की है। तीसरा मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए अहम होगा। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम प्वाइंट्स टेबल में आगे की तरफ कदम बढ़ा लेगी। वहीं हार झेलने वाली टीम के लिए वर्ल्ड कप का आगे का रास्ता थोड़ा मुश्किल हो जाएगा। पाकिस्तान की टीम ने श्रीलंका को हराया था तो वहीं भारत की टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की थी।












Click it and Unblock the Notifications