World Cup: मार्कस स्टोइनिस के आउट पर विवाद, फैन्स ने अम्पायरों पर जमकर निकाली भड़ास

Australia vs South Africa: ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मुकाबले में अम्पायरिंग सवालों के घेरे में रही। स्टीव स्मिथ और मार्क्स स्टोइनिस को दिए गए आउट विवादों में रहे और सोशल मीडिया पर अम्पायरों की आलोचना देखने को मिली। स्टोइनिस विकेट के पीछे आउट हुए थे।

रबाडा ने गेंद लेग स्टंप से बाहर डाली थी और इस पर स्टोइनिस का ग्लव्स लगा था। हालांकि मामला तीसरे अम्पायर तक गया था और वहां उनको आउट दिया गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने स्क्वीन शॉट्स और वीडियो डालकर अम्पायरों को कटघरे में खड़ा कर दिया।

stoinis

गेंद जब बल्ले के पास से जा रही थी, उस समय स्टोइनिस का हाथ बल्ले से अलग हो गया था और ग्लव्स को लगकर बॉल कीपर के पास चली गई। डी कॉक ने इसे कैच कर लिया। इसके बाद थर्ड अम्पायर ने कहा कि टॉप हैण्ड और बॉटम हैण्ड में सम्पर्क था, उसी समय गेंद टच हुई।

स्टोइनिस और लाबुशेन इस फैसले से सहमत नहीं हुए। दोनों ने मैदानी अम्पायरों से बात भी की लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ और तीसरे अम्पायर का निर्णय बरकरार रहा। मार्कस स्टोइनिस को पवेलियन जाना पड़ा लेकिन यह फैसला विवादों में घिर गया।

फैन्स ने अम्पायरों को आड़े हाथों लेते हुए अलग-अलग वीडियो और फोटो पोस्ट किये। इसमें बताने का प्रयास किया गया कि गेंद ग्लव्स को टच कर रही थी, उस समय बल्ले या दूसरे हाथ से कोई सम्पर्क नहीं था लिहाजा मार्कस स्टोइनिस को नॉट आउट दिया जाना चाहिए था।

इसी तरह स्मिथ के आउट हो लेकर भी बवाल देखने को मिला। अम्पायर्स कॉल के कारण स्मिथ को वापस पवेलियन जाना पड़ा। गेंद साफ़ लेग स्टम्प से बाहर जा रही थी। अम्पायर ने उनको आउट दे दिया था। स्मिथ को भरोसा ही नहीं हुआ कि वह आउट हो गए हैं। जमने के बाद उनको 19 के निजी स्कोर पर लौटना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+