World Cup 2023: विवादित नियम इस वर्ल्ड कप में नहीं होगा, ICC ने किया इसे हटाने का ऐलान
ICC World Cup 2023 Rules: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 भारत में 10 टीमों के साथ खेला जा रहा है। 10 वेन्यू में मुकाबले होंगे। पहला मुकाबला न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला जा चुका है। इसमें गत चैम्पियन इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय टीम का पहला मुकाबला 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया से होगा।
इस वर्ल्ड कप में कुछ ऐसे नियम हैं जिनके बारे में जानना जरूरी हो जाता है। पिछले वर्ल्ड कप में बाउंड्री काउंट का नियम था, इस बार इसमें बदलाव किया गया है। इसके अलावा रिजर्व डे को लेकर भी अहम फैसला लिया गया है।

रिजर्व डे: मैचों में बारिश की आशंका है इस वजह से रिजर्व डे को लेकर भी सवाल हैं लेकिन लीग मैचों में इसे लागू नहीं किया गया है। सभी लीग स्टेज के मैचों में रिजर्व डे नहीं होगा। दो सेमीफाइनल मैच और फाइनल मैच के लिए रिजर्व डे रखा गया है।
डकवर्थ लुईस नियम: बारिश से प्रभावित मैचों में डकवर्थ लुईस नियम का इस्तेमाल किया जाएगा। हालांकि यह अभी प्रभाव में आएगा जब दोनों टीमों का खेल कम से कम 20 ओवर का हुआ हो। ऐसा नहीं होने पर मैच रद्द माना जाएगा। इस स्थिति में दोनों टीमों के बीच अंक बाँट दिए जाएँगे।
सुपर ओवर: दोनों टीमों के बराबर रन होने पर सुपर ओवर किया जाएगा लेकिन इसे सिर्फ नॉक आउट मैचों में ही प्रयोग में लिया जाएगा। लीग स्टेज में इसे लागू नहीं किया जाएगा। लीग चरण में अगर मैच टाई होता है, तो दोनों टीमों को 1-1 अंक दे दिया जाएगा।
बाउंड्री काउंट: 2019 वर्ल्ड कप में ज्यादा बाउंड्री जड़ने वाली टीम को विजेता माना गया था। सुपर ओवर में भी बराबर रन के बाद बाउंड्री काउंट का नियम था। अब इस विवादित नियम को हटा दिया गया है। इस बार मैच टाई होने पर सुपर ओवर में ज्यादा रन बनाने वाली टीम को विजेता माना जाएगा। अगर ऐसा नहीं होता है, तो फिर से सुपर ओवर होगा। मैच का नतीजा आने तक सुपर ओवर कराया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications