World Cup 2023: धर्मशाला में कॉर्पोरेट बॉक्स से मैच देखना पड़ेगा महंगा, जानें इसकी खासियत और टिकट Price
ICC ODI World Cup 2023: भारत की मेजबानी में होने जा रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है। टूर्नामेंट का आगाज 5 अक्टूबर से होने जा रहा है, जिसका फाइनल 19 नवंबर को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के तहत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में भारत और न्यूजीलैंड के बीच 22 अक्टूबर को अहम मुकाबला खेला जाएगा। धर्मशाला में इस मैच के लिए सबसे सस्ता टिकट 1500 रुपये, जबकि सबसे महंगा टिकट 30 हजार रुपये का है।
पांच मैचों की मेजबानी करेगा एचपीसीए स्टेडियम
दरअसल, बहुप्रतीक्षित वनडे विश्व कप के तहत भारत एक महत्वपूर्ण मैच धर्मशाला में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने के लिए तैयार है। धर्मशाला का एचपीसीए स्टेडियम वनडे विश्व कप 2023 के पांच मैचों की मेजबानी करेगा। धर्मशाला में भारत और न्यूजीलैंड का मैच देखने के लिए दर्शकों को ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। यहां सबसे सस्ता टिकट 1500 रुपये में मिलेगा, जबकि कॉर्पोरेट बॉक्स का टिकट 30 हजार रुपये का रखा गया है।

कॉर्पोरेट बॉक्स में क्या खास होता है?
कॉर्पोरेट बॉक्स बॉक्स से मैच देखने वाले दर्शकों को कई तरह की सुविधाएं मिलती हैं। ये सुविधाएं स्टेडियम के अन्य स्टैंडों में मौजूद नहीं होती हैं। कॉर्पोरेट बॉक्स बॉक्स पूरी तरह से आरामदायक और एयर कंडीशनर होते हैं। अगर आप यहां से मैच देख रहे हैं तब आपको गर्मी में पसीना बहाने की जरूरत नहीं है। इसके अतिरिक्त, कई स्टेडियमों में इसमें बालकनी होती है जहां से आप मौसम का आनंद ले सकते हैं।
ये खास सुविधाएं भी होती हैं मौजूद
इसके अलावा अधिकांश कॉर्पोरेट बॉक्स में हाई-स्पीड वाईफाई कनेक्शन मुफ्त में उपलब्ध हैं और मैच के दौरान अगर आप कोई खास पल देखने से चूक जाते हैं तो स्लो मोशन में रीप्ले देखने के लिए बड़ी स्क्रीन वाले टीवी भी लगे होते हैं। इस बात की भी पूरी संभावना है कि लाइव मैच के दौरान आप टेलीविजन पर दिखाई दे सकते हैं। इसके अलावा कॉर्पोरेट बॉक्स खाने-पीने की सुविधाएं भी होती हैं। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है बल्कि आपकी सीट पर लाए जाते हैं ताकि किसी को अपनी सीट से उठना न पड़े।
अन्य स्टैंडों के दाम
धर्मशाला में भारत और न्यूजीलैंड मैच के लिए सबसे सस्ते 1500 रुपये और सबसे महंगे 30 हजार रुपये के अलावा 2000 रुपये का टिकट भी क्रिकेट प्रेमियों के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा अन्य स्टैंडों के दाम 5000, 7000, 12 हजार और 20 हजार रुपये तक हो सकते हैं। मैच के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग एक सिंतबर से बुक माई शो वेबसाइट पर शुरू होगी
धर्मशाला में वनडे विश्व कप 2023 के मैच का शेड्यूल
7 अक्टूबर को बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान का मैच
10 अक्टूबर को इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश
17 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड
22 अक्टूबर को भारत बनाम न्यूजीलैंड
28 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड












Click it and Unblock the Notifications