Champions Trophy 2025 में इन टीमों ने किया क्वालीफाई, दो जगह के लिए अब भी जंग, जानिए कौन मारेगा बाजी

Champions Trophy 2025 qualification scenarios: वनडे वर्ल्ड कप के बाद आईसीसी का एक और बड़ा टूर्नामेंट चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। हालांकि, यह चैंपियंस ट्रॉफी साल 2025 में खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम इस चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करने वाली है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कुल 8 टीम में हिस्सा लेंगी। लेकिन यह टीमें कौन होगी यह वर्ल्ड कप के प्वॉइंट्स टेबल से ही डिसाइड किया जाएगा।

इन टीमों का नाम कंफर्म: पाकिस्तान में होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए लगभग 6 टीमों ने अपनी जगह पक्की कर ली है। इनमें पाकिस्तान के अलावा भारत, साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान ने अपनी सीट कंफर्म कर ली है। बाकी की बची हुई दो जगहों के लिए अभी भी लड़ाई जारी है। इंग्लैंड, नीदरलैंड, बांग्लादेश और श्रीलंका की टीम इन दो जगह के लिए रेस में बनी हुई है।

Champions Trophy 1

श्रीलंका की बढ़ी मुश्किलें: न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट से हार झेलने के बाद श्रीलंका के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में क्वालीफाई करना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है। वहीं इंग्लैंड की टीम ने नीदरलैंड के खिलाफ जीत हासिल कर अपनी स्थिति पहले से बेहतर कर ली है। इंग्लैंड की कोशिश अब पाकिस्तान के खिलाफ वर्ल्ड कप के आखिरी मुकाबले को जीतकर चैंपियंस ट्रॉफी के लिए आसानी से क्वालीफाई करने की होगी। वहीं नीदरलैंड और श्रीलंका इन दोनों ही टीमों का चैंपियंस ट्रॉफी में आना बेहद मुश्किल दिखाई पड़ रहा है।

दो जगह के लिए जंग जारी: श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेश की टीम ने भी जीत दर्ज की थी। अगर बांग्लादेश की टीम श्रीलंका के खिलाफ हार जाती तो फिर उसके लिए आगे की राह मुश्किल हो जाती। बांग्लादेश को अपना आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है।

ऑस्ट्रेलिया अगर बांग्लादेश को बड़े अंतर से हराने में सफल हो जाती है तो फिर बांग्लादेश के लिए भी चैंपियंस ट्रॉफी की राह मुश्किल हो जाएगी और ऐसे में श्रीलंका और नीदरलैंड की टीम को फायदा पहुंच सकता है। नीदरलैंड की टीम को अपना आखिरी मुकाबला भारत के खिलाफ 12 नवंबर को खेलना है। भारत के खिलाफ नीदरलैंड अगर उलटफेर करके जीत दर्ज करने में कामयाब होती है तो ऐसी स्थिति में वह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए क्वालीफाई कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+