IND vs PAK: बाबर आज़म हो गए दुःखी, जानें शर्मनाक हार के बाद भावुक होकर क्या बोले
India vs Pakistan, Babar Azam: भारत के खिलाफ अहमदाबाद में मुकाबला हारने के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने पाकिस्तानी टीम की हार को लेकर बयान दिया। बाबर आज़म ने यह भी बताया कि उनकी टीम ने कौन सी गलतियाँ की, जिससे मैच में हार मिली।
बाबर आज़म ने कहा कि हमने अच्छी शुरुआत की थी, मेरे और इमाम के बीच साझेदारी भी अच्छी हुई थी। इसके बाद मैं और रिजवान साधारण क्रिकेट खेलना चाहते थे लेकिन विकेट पतन हो गया। हमारी टीम ने फिनिश अच्छा नहीं किया। शुरुआत जैसी रही, उस हिसाब से हम 280-290 रनों तक जाना चाहते थे।

पाकिस्तानी कप्तान ने आगे कहा कि हम नई गेंद के साथ हम उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। जिस तरह की बल्लेबाजी रोहित शर्मा कर रहे हैं, वह उत्कृष्ट है। उनके बल्ले से एक शानदार पारी आई।
गौरतलब है कि बाबर आज़म ने अपनी टीम की बैटिंग को लीड किया और टिककर बल्लेबाजी की लेकिन अन्य बल्लेबाज नहीं टिके। बाबर आज़म के बल्ले से 50 रनों की पारी आई और पाकिस्तान की तरफ से यही सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर भी रहा।
रिजवान आयर बाबर आज़म के बीच 82 रनों की भागीदारी देखने को मिली। रिजवान के बल्ले से भी 49 रनों की पारी देखने को मिली। अन्य बल्लेबाज बुरी तरह फ्लॉप रहे और पाकिस्तानी टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। टीम इंडिया ने उनको 191 पर आउट कर दिया। एक समय पाक का स्कोर 300 की तरफ जा रहा था।
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने आते ही तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए पाकिस्तान के गेंदबाजों को नौसिखियों की तरह धो डाला रोहित शर्मा लगातार दूसरा वर्ल्ड कप शतक जड़ने से चूक गए। वह 63 गेंदों का सामना करते हुए 86 रन बनाकर आउट हो गए। भारतीय टीम अब तीन मैचों में जीत दर्ज कर तालिका में टॉप पर है।












Click it and Unblock the Notifications