World Cup 2023: वर्ल्ड कप में इस साल सभी टीमों में होंगे नए कप्तान, साल 2019 से काफी बदल गई है टीमें
World Cup 2023, indian captain Rohit sharma: भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में इस साल रोहित शर्मा टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। भारत ही नहीं इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले सभी टीमों के कप्तान इन चार सालों में बदल गए हैं। साल 2019 में भारत के लिए विराट कोहली ने वर्ल्ड कप में कप्तानी की थी। कोहली की कप्तानी में टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था और न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच हार गई थी।
पिछली बार का कोई कप्तान नहीं: साल 2019 के दौरान जिन खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीमों की कप्तानी की थी। वह इस साल टीम के कप्तान नहीं होंगे। भारत की तरफ से रोहित शर्मा पहली बार वनडे वर्ल्ड कप में कप्तानी करेंगे। वहीं विराट कोहली बतौर बल्लेबाज टीम के लिए वर्ल्ड कप मुकाबलों में हिस्सा लेंगे। हालांकि, न्यूजीलैंड एकमात्र ऐसी टीम है जिसकी कप्तानी एक बार फिर केन विलियमसन कर सकते हैं। लेकिन चोट के कारण उनका वर्ल्ड कप खेलना मुश्किल दिखाई पड़ रहा है। ऐसे में टॉम लैथम को टीम की कप्तानी सौंपी जा सकती है।

जानिए किस टीम में कौन सा कप्तान: अफगानिस्तान की कप्तानी पिछले कुछ समय से हशमतुल्ला शाहिदी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया का नेतृत्व इस साल पैट कमिंस करते नजर आएंगे। एरोन फिंच के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कमिंस को ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बनाया गया है। पिछले साल मशरफे मुर्तजा ने बांग्लादेश की कप्तानी की थी, लेकिन इस साल शाकिब अल हसन इस भूमिका में नजर आएंगे।
पाकिस्तान के लिए बाबर संभालेंगे कमान: साल 2019 में सरफराज अहमद ने पाकिस्तानी टीम की कप्तानी की थी। लेकिन इस साल बाबर आजम पाकिस्तान की कमान संभालते नजर आएंगे। पिछली बार टीम को चौंपियव बनाने वाले इंग्लैंड के खिलाड़ी इयोन मोर्गन संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में अब जोस बटलर इंग्लैंड की कप्तानी करते दिखाई देंगे। दिमुथ करुणारत्ने की जगह इस साल श्रीलंका की कप्तानी दासुन शनाका करते दिखाई देंगे।
जानिए किस टीम में होंगे कौन से कप्तान
भारत- रोहित शर्मा
पाकिस्तान- बाबर आजम
इंग्लैंड- जोस बटलर
ऑस्ट्रेलिया- पैट कमिंस
न्यूजीलैंड- टॉम लॉथम (केन विलियमसन नहीं खेलते हैं तो)
श्रीलंका- दाशुन शानका
बांग्लादेश- शाकिब अल हसन
नीदरलैंड्स- स्कॉट एडवर्ड्स
साउथ अफ्रीका- तेंबा बावूमा
अफगानिस्तान- हसमतुल्लाह शाहिदी












Click it and Unblock the Notifications