World Cup 2023: अफगानिस्तान ने दिया भारत को चुनौतीपूर्ण लक्ष्य, दो बल्लेबाजों के अर्धशतक

World Cup 2023, IND vs AFG: भारत के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने सम्मानजनक स्कोर हासिल किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 8 विकेट पर 272 रनों का स्कोर खड़ा किया है। अफगानिस्तान के लिए दो बल्लेबाजों ने शतकीय पारियां खेली।

टॉस जीतकर अफगानिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। भारतीय गेंदबाजों ने यह फैसला गलत साबित कर दिया। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इब्राहिम जादरान को 22 रन के निजी स्कोर पर बोल्ड कर दिया। इस समय अफगानिस्तान का कुल स्कोर 22 रन था।

india vs afghanistan

गुरबाज अच्छी शुरुआत करने में सफल हो गए थे लेकिन वह भी 21 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनको हार्दिक पांड्या ने पवेलियन भेज दिया। कुछ ही समय बाद रहमत शाह भी चलते बने। वह शार्दुल ठाकुर की गेंद पर 16 रन बनाकर आउट हो गए।

तीन विकेट 63 रन के कुल स्कोर पर गिरने के बाद धाकड़ बैटिंग देखने को मिली। हशमतुल्लाह शाहिदी और उनके साथ ओमरजई थे। दोनों ने मिलकर अच्छी बैटिंग की और एक शतकीय भागीदारी निभाई। ओमरजई को 62 के निजी स्कोर पर हार्दिक पांड्या ने आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया।

भारत को पांचवीं सफलता कुलदीप यादव ने दिलाई। उन्होंने शाहिदी को 80 रनों के निजी पर आउट कर दिया। इसके बाद बुमराह ने नजीबुल्लाह जादरान को 2 रन के निजी स्कोर पर आउट कर अफगानिस्तान को छठा झटका दिया।

अंत में मोहम्मद नबी ने 19 रनों की पारी खेली। उनके अलावा राशिद खान के बल्ले से भी 16 रनों की पारी देखने को मिली। मुजीब उर रहमान ने भी 10 रन बनाए और अफगानिस्तान का स्कोर 8 विकेट पर 272 रनों तक पहुंचा दिया। भारत के लिए बुमराह ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए कुल 4 विकेट अपने नाम किये। उनके अलावा हार्दिक पांड्या के खाते में भी 2 विकेट गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+