World Cup 2023: अफगानिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की हार के 3 सबसे बड़े कारण, जानिए

Cricket World Cup 2023: अफगानिस्तान ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में बड़ी जीत दर्ज की है। अफगानिस्तान ने वर्ल्ड चैम्पियन इंग्लैंड को 69 रनों से हरा दिया है। इसके बाद इस मैच की चर्चा जोरों से होने लगी है।

आपको बताते हैं कि अफगानिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की हार के 3 सबसे बड़े कारण वे कौन से हैं। जिसके चलते इंग्लैंड की टीम को अफगानिस्तान से हार का सामना करना पड़ा।

अफगानिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड की हार के 3 सबसे बड़े कारण

1. रहमानुल्लाह गुरबाज की तूफानी पारी

इंग्लैंड के खिलाफ रहमानुल्लाह गुरबाज ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 57 बॉल पर 80 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के जड़ दिए। उन्होंने बाउंड्री से कुल 56 रन बनाए। हालांकि, वे रन आउट हो गए।

2. इंग्लैंड के टॉप 3 बल्लेबाजों का फ्लॉप खेल
इंग्लैंड के टॉप-3 बल्लेबाज फ्लॉप रहे। जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट मैच की शुरुआत में रन नहीं बनाए। टॉप बल्लेबाज के फ्लॉप रहने से इंग्लैंड टीम अफगानिस्तान के स्कोर को चेज नहीं कर सकी। अगर ये बल्लेबाज सही से रन बनाते तो अगले बैट्समैन प्रेशर में नहीं खेलते।

3. अफगानिस्तान के स्पिनरों की जादुई गेंदबाजी
अफगानिस्तान के स्पिनरों ने कमाज की गेंदबाजी की। उनकी जादुई गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड के धुरंधर धाराशयी हो गए। इसका नतीजा ये हुआ कि इंग्लैंड के खिलाड़ी अफगानिस्तान के स्कोर को छू नहीं सके। 69 रन पहले ही ऑल आउट हो गए।

इंग्लैंड की टीम 215 पर हो गई आउट

बता दें कि टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और यह गलत साबित हुआ। अफगानिस्तान के ओपनरों ने जमकर रन बना डाले। अफगानिस्तान के ओपनर गुरबाज और इब्राहिम जादरान के बल्ले से रन आए और एक शतकीय भागीदारी देखने को मिली। अफगानिस्तान की टीम 284 पर आउट हो गई। इंग्लैंड की टीम 215 पर आउट हो गई।

यह भी पढ़ें- World Cup: वर्ल्ड चैम्पियन का धागा खोल डाला, अफगानिस्तान से हार के बाद इंग्लैंड का उड़ा मज़ाक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+