World Cup: वर्ल्ड चैम्पियन का धागा खोल डाला, अफगानिस्तान से हार के बाद इंग्लैंड का उड़ा मज़ाक

England vs Afghanistan: किसी ने सोचा तक नहीं होगा। इंग्लैंड की टीम को अफगानिस्तान ने 69 रनों के अंतर से पराजित करते हुए इस वर्ल्ड कप में अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में यह देखने को मिला।

इंग्लैंड की टीम से गलती टॉस जीतने के बाद ही हो गई थी। कप्तान जोस बटलर ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय ले लिया और अफगानिस्तान की टीम ने इसका जमकर फायदा उठाया। अफगानिस्तान के ओपनर बल्लेबाज गुरबाज और इब्राहीम जादरान ने मिलकर शतकीय भागीदारी की।

afghanistan vs england

जादरान ने 28 रन बनाए लेकिन गुरबाज ने तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए 57 गेंदों में 80 रनों की पारी खेल डाली। वह रन आउट हो गए थे। अफगानिस्तान की टीम 284 रनों के कुल स्कोर पर आउट हुई। यहाँ से इंग्लैंड के लिए चेज करना आसान काम नहीं था।

इंग्लैंड की टीम ने शुरुआत से ही एक के बाद एक विकेट गंवाए और अंत तक यही देखने को मिला। हैरी ब्रूक एकमात्र ऐसे खिलाड़ी थे, जिनके बल्ले से फिफ्टी आई और वह 66 रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह इंग्लिश टीम 215 रन बनाकर आउट हो गई।

इंग्लैंड की हार के बाद जश्न देखने को मिला। सोशल मीडिया पर फैन्स ने वर्ल्ड चैम्पियन टीम का मजाक भी उड़ाया। फैन्स ने अफगानिस्तान की टीम को बधाई भी दी और सलाम भी किया। स्टेडियम में भी अफगानिस्तान के पक्ष में माहौल बन गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+