पाकिस्तानी दिग्गज ने 'बेबी बॉलर' कहकर उड़ाया था बुमराह का मजाक, अब मारी पलटी, बोला- वो तो सबका....

Jasprit Bumrah Baby Bowler: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड कप में जबर्दस्त गेंदबाजी कर रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी को देख क्रिकेट के दिग्गज लगातार उनकी तारीफ कर रहे हैं। जसप्रीत बुमराह लगभग 1 साल के बाद इंजरी से वापसी आकर अपनी गेंदबाजी से टीम के लिए मैच विनिंग प्रदर्शन कर रहे हैं। जसप्रीत बुमराह लगातार टीम के लिए विकेट ले रहे हैं।

बुमराह को कहा था बेबी बॉलर: पाकिस्तान टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी अब्दुल रजाक ने कुछ साल पहले भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को बेबी बॉलर कहा था। अब्दुल रजाक के इस बयान पर कई भारतीय दिग्गजों ने नाराजगी भी जताई थी। वर्ल्ड कप में जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन देखकर अब्दुल रजाक अब अपने बयान से पलट गए हैं। एक शो में जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जो मैंने कहा था उसका गलत मतलब निकल गया।

Abdul Razzaq 1

अपने बयान से पलटे रजाक: जसप्रीत बुमराह पर दिए गए बयान से अब्दुल रजाक पलट गए हैं। अब्दुल रजाक के मुताबिक उन्होंने जो बयान दिया था उसका गलत मतलब निकल गया। उन्होंने कहा कि मैंने कभी नहीं कहा था कि बुमराह अच्छे गेंदबाज नहीं हैं। अब्दुल रजाक ने कहा कि अपने करियर में उन्होंने कई बड़े गेंदबाजों का सामना किया था। जिसमें ग्लेन मैक्ग्रा, वसीम अकरम और वकार यूनिस जैसे धुरंधर शामिल थे।

उन्होंने कहा कि मेरे कहने का मतलब यह था कि इन महान गेंदबाजों के आगे बुमराह बेबी बॉलर हैं। मैंने उन्हें कभी यह नहीं कहा कि वह एक अच्छे गेंदबाज नहीं है। मेरे बयान का उस वक्त गलत मतलब निकला गया था। सवाल यह आया था कि आप वसीम अकरम ग्लेन मैक्ग्रा, जसप्रीत बुमराह और शोएब अख्तर को किस तरह देखते हैं। इस पर मैंने कहा था कि उनके सामने बुमराह अभी बेबी बॉलर है। इसका मतलब यह नहीं था कि बुमराह एक अच्छे गेंदबाज नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+