World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए सात टीमों का ऐलान, पाकिस्तान सहित इन देशों ने नहीं की अब तक घोषणा
World Cup 2023, Provisional Squads: भारत में 5 अक्टूबर से वनडे वर्ल्ड कप का आगाज होना है। इस वर्ल्ड कप में दुनिया भर की दस टीमें हिस्सा लेने वाली है। इन दस टीमों में से सात टीमों ने वर्ल्ड कप के खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। जबकि तीन टीमों ने अभी तक अपने खिलाड़ियों के नाम का ऐलान नहीं किया। इन तीनों टीमों में पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसी टीम शामिल हैं।
28 सितंबर तक करना होगा ऐलान: आईसीसी द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार सभी दस टीमों को 28 सितंबर से पहले अपने 15 खिलाड़ियों की टीम की घोषणा करनी होगी। 28 सितंबर के बाद टीमों को अपने खिलाड़ियों में किसी तरह के बदलाव के लिए आईसीसी से प्रमीशन लेनी होगी। जिन टीमों ने पहले ही अपने खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। वह 28 सितंबर तक इसमें फेरबदल कर सकते हैं।

भारतीय टीम में हो सकते हैं बदलाव: वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम ने जिन खिलाड़ियों का ऐलान किया है, उसमें श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल भी है। इन दोनों ही खिलाड़ियों को लेकर बीसीसीआई कोई बड़ा फैसला ले सकती है। अक्षर पटेल एशिया कप के दौरान चोटिल हो गए थे। वहीं श्रेयस अय्यर भी फिटनेस से जूझ रहे हैं। ऐसे में अक्षऱ पटेल की जगह आर अश्विन या वॉशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया जा सकता है।
भारत टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अक्षर पटेल, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव।
इंग्लैंड टीम: जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम कुर्रन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स, रीस टॉपले, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स।
ऑस्ट्रेलिया टीम: स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, एश्टन एगर, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, मिच मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जम्पा, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क।
अफगानिस्तान टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रियाज हसन, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्ला उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, अब्दुल रहमान, नवीन उल हक।
नीदरलैंड टीम: मैक्स ओ'डोड, बास डी लीडे, विक्रम सिंह, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रूलोफ वैन डेर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रयान क्लेन, वेस्ले बर्रेसी, साकिब ज़ुल्फिकार, शारिज अहमद, साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट।
दक्षिण अफ्रीका टीम: गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डी कॉक, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जॉसन, हेनरिक क्लासेन, सिसंडा मगाला, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्त्जे, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रासी वैन डेर डुसेन।
न्यूजीलैंड टीम: ट्रेंट बोल्ट, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, केन विलियम्सन (कप्तान), लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिच सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, विल यंग।












Click it and Unblock the Notifications