World Cup 2023: बस 50 दिन बाद होगा वर्ल्ड कप का आगाज, जानिए भारतीय टीम कितनी तैयार
50 Days to go World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से होने जा रहा है। इस मेगा इवेंट में अब सिर्फ 50 दिन रह गए हैं। भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में इस साल कुल 10 टीमें हिस्सा लेने जा रही है। भारतीय टीम आखिरी बार साल 2019 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। सेमीफाइनल मुकाबले में भारत को न्यूजीलैंड से हार का सामना कर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था।
भारतीय टीम कितनी तैयार: भारतीय टीम वनडे फॉर्मेट में अभी तक अपनी सही प्लेइंग इलेवन का चुनाव भी नहीं कर सकी है। लगातार हो रहे प्रयोग के कारण भारतीय टीम को अब तक अपनी मजबूत प्लेइंग 11 नहीं मिली है। भारतीय टीम में कई पोजिशन के लिए अब भी सवाल बने हुए हैं। नंबर चार से लेकर विकेटकीपर कौन होगा? ये सारे सवाल भारत को जल्द से जल्द ढूढ़ने होंगे।

रोहित-विराट पर नजरें: भारतीय टीम के दिल और धड़कन कहे जाने वाले विराट कोहली और रोहित शर्मा पर टीम की नजरें बनी होगी। ये दोनों ही खिलाड़ी एक बार फिर भारत के लिए अहम रोल निभा सकते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित और विराट दोनों ने ही शतक लगाया था। ये दोनों ही खिलाड़ी एशिया कप और वर्ल्ड कप में भी अपनी फॉर्मं को ऐसे ही बरकरार रखने की कोशिश करेंगे।
2011 की तुलना में है कई खामियां: भारत में पिछली बार साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने वनडे वर्ल्ड कप खेला था। भारतीय टीम की ताकत उस दौरान टीम के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज थे। विराट कोहली, सुरेश रैना, युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी टीम के सबसे बड़े ताकत थे। लेकिन इस साल भारत मिडल ऑर्डर में संघर्ष करता दिखाई पड़ रहा है। भारत को एशिया कप में अपनी इस कमी को दूर करने का एक सुनहरा मौका है।












Click it and Unblock the Notifications