World Cup 2023: इन 3 खिलाड़ियों के लिए हो सकता है यह आखिरी विश्वकप

World Cup 2023: विश्वकप की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है। इस बार विश्वकप का आयोजन भारत कर रहा है, ऐसे में क्रिकेट फैंस को उम्मीद है कि एक बार फिर से भारत विश्वकप में जीत दर्ज करेगा। भारतीय टीम इस समय जबरदस्त फॉर्म में भी नजर आ रही है। यह विश्वकप भारतीय टीम के लिए काफी खास होने वाला है।

टीम के कुछ खिलाड़ियों के लिए यह विश्वकप आखिरी विश्वकप हो सकता है। आइए डालते हैं एक नजर उन खिलाड़ियों पर जिनके लिए यह विश्वकप आखिरी विश्वकप हो सकता है।

team india

पहले पायदान पर भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा का नाम आता है। रोहित शर्मा 36 साल के हो गए हैं। ऐसे में अगला विश्वकप 2027 में होगा, उस वक्त रोहित शर्मा की उम्र 40 साल की होगी, लिहाजा रोहित शर्मा के लिए अगला विश्वकप खेलना लगभग नामुमकिन सा है।

जिस तरह से बीसीसीआई ने हार्दिक पांड्या को टी-20 टीम की कप्तानी देने का फैसला लिया है उसके बाद लगातार एक के बाद एक सीरीज में हार्दिक को टीम इंडिया की कमान दी गई है। लिहाजा इस विश्वकप के बाद संभव है कि बीसीसीआई रोहित शर्मा को वनडे और टी-20 दोनों से आराम दे सकती है। लिहाजा इस विश्वकप के बाद रोहित शर्मा अगले कुछ सालों में संन्यास का ऐलान कर सकता है।

टीम इंडिया के स्टार स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन के लिए भी यह विश्वकप आखिरी विश्वकप हो सकता है। रविचंद्रन अश्विन 37 साल के हो चुके हैं। ऐसे में अगले वनडे विश्वकप तक अश्विन की उम्र 41 साल की होगी, लिहाजा अश्विन के लिए अगला विश्वकप खेलना नामुमकिन सा है। टी-20 टीम से पहले ही अश्विन लंबे समय से टीम से बाहर हैं। ऐसे में इस विश्वकप के बाद अश्विन सिर्फ टेस्ट क्रिकेट खेलते नजर आ सकते हैं।

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर विराट कोहली का नंबर आता है। विराट कोहली के नाम पर आपको यकीन करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, लेकिन अगर उनकी उम्र पर नजर डालें तो अगला विश्वकप खेलना उनके लिए थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है। 5 नवंबर को विराट की उम्र 35 साल की हो जाएगी, ऐसे में अगले विश्वकप तक वह 39 साल के हो जाएंगे। ऐसे में चार साल तक विश्व स्तर की फिटनेस और फॉर्म कोबरकरार रख पाना आसान नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+