Women's World Cup : साउथ अफ्रीका से हारी न्यूजीलैंड टीम तो भारत को मिला बड़ा फायदा
मुंबई : साउथ अफ्रीका ने हैमिल्टन में गुरुवार को महिला विश्व कप 2022 मैच में मेजबान न्यूजीलैंड को 2 विकेट से मात दी। न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.5 ओवर में 228 रन पर ढेर हो गई, फिर जवाब में साउथ अफ्रीका ने 2 विकेट और 3 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया। साउथ अफ्रीका की जीत में ऑलराउंडर मारिजाने कैंप की अहम भूमिका रही, जिन्होंने 10 ओवर में 44 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके अलावा कैंप ने दबाव में नाबाद 34 रनों की पारी भी खेली। साउथ अफ्रीका में न्यूजीलैंड पर टीम इंडिया की जीत से भारतीय महिला टीम को बड़ा फायदा हुआ है।

साउथ अफ्रीका ने टूर्नामेंट के सभी चार मैच जीते हैं। वहीं न्यूजीलैंड की टीम को पांच में से तीन मैच में हार मिली है। यदि न्यूजीलैंड आज का मैच जीत जाता तो भारतीय महिला टीम प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर खिसक जाती, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अभी भी भारतीय टीम अभी भी तीसरे नंबर पर बनी हुई है।
यह भी पढ़ें- 'मैं अंधविश्वासी नहीं हूं', धोनी ने बताया क्यों चुना था जर्सी के लिए नंबर 7
पॉइंट टेबल कैसा है?
महिला विश्व कप में 16 मैचों के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम 4 मैचों में 4 जीत के साथ टाॅप पर बना हुआ है। साउथ अफ्रीका ने भी चारों मैच जीते हैं। लेकिन रन रेट ऑस्ट्रेलिया से थोड़ा कम होने के कारण अफ्रीकी टीम दूसरे स्थान पर है। वहीं मिताली राज की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने चार में से दो मैच जीते हैं। भारतीय टीम का रन रेट +0.632 है। तीसरी हार के बाद न्यूजीलैंड का रन रेट माइनस में चला गया है। मेजबान टीम का रन रेट -0.216 है। विंडीज को भी भारत से चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। विंडीज ने 4 में से 2 मैच जीते हैं। अब उसके बाकी बचे तीन मैचों में से दो कमजोर टीमों पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ होंगे।
इसके अलावा भारत के पास अब ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच हैं। टीम इंडिया को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बचे हुए 3 मैचों में से 2 में जीत की दरकार है। अगर टीम इंडिया 3 में से 2 मैच हार जाती है तो टॉप 4 में पहुंचने की संभावना कम हो जाएगी। ऐसे में अब तक चार में से एक मैच जीतने वाली इंग्लैंड के पास सेमीफाइनल में जाने का मौका हो सकता है। इसलिए, भारतीय टीम को सेमीफाइनल में जगह पक्की करने के लिए अच्छे रन रेट के साथ कम से कम दो और मैच जीतने होंगे।












Click it and Unblock the Notifications