WT20 World Cup Final: कब और कहां देखें AUS vs SA का मैच, लाइव टीवी, स्ट्रीमिंग, प्लेइंग 11 पर एक नजर
AUS W vs SA W: साउथ अफ्रीका के पास महिला क्रिकेट में कुछ कर दिखाने का मौका है और ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास T20 वर्ल्ड कप की खिताबी जीत की हैट्रिक पूरी करने का अवसर है।

आज यानी 26 फरवरी को महिला टी20 विश्व कप का फाइनल ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमों को सेमीफाइनल में रोमांचक जीत का स्वाद मिला और दोनों खिताबी मुकाबले में पहुंच चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपने सेमीफाइनल में भारत को तब हराया जब टीम इंडिया मैच को जीतती हुई दिखाई दे रही थी। पिछले कुछ मुकाबलों में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ कुछ ऐसी ही जीतें दर्ज की हैं। वहीं मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ असाधारण वापसी करते हुए उन्हें चौंका दिया और अपने पहले विश्व कप फाइनल में पहुंच गए।
वर्ल्ड कप फाइनल की बात आती है तो ऑस्ट्रेलिया का कोई मुकाबला नहीं है क्योंकि ये टीम सात संस्करणों में पांच बार टी20 विश्व कप जीत चुकी है और आज भी मैच जीतने की प्रबल दावेदार है। दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया का सामना करने वाली पांचवीं अलग टीम है यानी येलो जर्सी वाली इस टीम ने अब तक चार अलग प्रतिद्वंदियों को फाइनल में हराया है और टूर्नामेंट के इस लेवल पर पहुंचने के बाद केवल एक बार वे हारे हैं। वहीं मेजबान दक्षिण अफ्रीका का लक्ष्य पुरुष और महिला क्रिकेट में अपना पहला विश्व खिताब जीतना होगा। उनकी पुरुष टीम पर चोकर्स का गहरा ठप्पा है लेकिन आज साउथ अफ्रीका के पास महिला क्रिकेट में कुछ कर दिखाने का मौका है और ऑस्ट्रेलियाई टीम के पास खिताबी जीत की हैट्रिक पूरी करने का अवसर है।
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल कब और कहा होगा?
AUS W vs SA W T20 World Cup 2023 का फाइनल रविवार (26 फरवरी), न्यूलैंड्स, केपटाउन में होगा। इसको आप शाम 6:30 बजे भारतीय समयानुसार देख सकते हैं।
AUS vs SA महिला टी20 विश्व कप 2023 फाइनल लाइव टीवी और स्ट्रीमिंग-
भारत में इस फाइनल का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के माध्यम से टेलीविजन पर किया जाएगा और इसकी स्ट्रीमिंग आप अपने मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका महिला वर्ल्ड कप फाइनल संभावित प्लेइंग 11-
साउथ अफ्रीका- लौरा वोल्वार्ड्ट, ताजमिन ब्रिट्स, मारिजैन कैप, सुने लूस (C), क्लो ट्रायोन, एनेके बॉश, नादिन डी क्लार्क, सिनालो जाफ्ता, शबनीम इस्माइल, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा
ऑस्ट्रेलिया- एलिसा हीली, बेथ मूनी, मेग लैनिंग (C), एशले गार्डनर, ग्रेस हैरिस, एलिसे पेरी, ताहलिया मैकग्राथ, जॉर्जिया वेयरहम, जेस जोनासेन, मेगन शुट्ट, डार्सी ब्राउन












Click it and Unblock the Notifications