महिला IPL को लेकर फैंस को मिली बड़ी खुशखबरी, इस दिन से हो सकती है शुरुआत, जानें डीटेल्स

Womens IPL Updates: भारत में आईपीएल का क्रेज क्रिकेट फैंस पर सबसे अधिक रहता है। अब महिला आईपीएल का भी आगाज होने जा रहा है, जिससे फैंस का मजा और बढ़ने की उम्मीद है।

Womens IPL Updates

Womens IPL Updates: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने महिला आईपीएल को लेकर एक बड़ी जानकारी शेयर की है। महिला आईपीएल में भाग लेने वाली पांच फ्रेंचाइजियों के नाम का ऐलान बीसीसीआई द्वारा जल्द ही किया जा सकता है। पहले तीन सीजन में 22 मुकाबले खेले जाएंगे जिसमें 20 लीग स्टेज मुकाबले होंगे। जबकि टॉप पर रहने वाली टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। (फोटो सोर्स-बीसीसीआई)

आईपीएल टीम खरीदने के लिए जल्द लगेगी बोली

आईपीएल टीम खरीदने के लिए जल्द लगेगी बोली

महिला आईपीएल में पांच टीमें हिस्सा लेंगी। इन टीमों को खरीदने के लिए पिछले सप्ताह ही बीसीसीआई ने टेंडर फॉर्म जारी कर दिए थे। अब इसे लेकर 25 जनवरी को बोली लगाई जा सकती है। महिला आईपीएल के लिए वेन्यू की घोषणा भी कर दी गई है। जिन शहरों में इन मुकाबलों का आयोजन किया जाएगा, उसे शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है। महिला आईपीएल को लेकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं।

5 से 23 मार्च तक खेली जाएगी महिला IPL!

5 से 23 मार्च तक खेली जाएगी महिला IPL!

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा 25 जनवरी को महिला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के उद्घाटन सीजन और उनके पांच फ्रेंचाइजी के नामों का खुलासा करने की उम्मीद है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई टीमों के नाम के साथ-साथ वेन्यू का ऐलान भी करेगी। 5 से 23 मार्च तक महिला आईपीएल का आयोजन किया जा सकता है।

जानें शॉर्टलिस्ट शहरों के नाम

जानें शॉर्टलिस्ट शहरों के नाम

अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम, क्षमता 112,560)
कोलकाता (ईडन गार्डन्स, 65,000)
चेन्नई (एमए चिदंबरम स्टेडियम, 50,000)
बैंगलोर (एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, 42,000)
दिल्ली (अरुण जेटली स्टेडियम, 55,000)
धर्मशाला (एचपीसीए स्टेडियम, 20,900)
गुवाहाटी (बरसापारा स्टेडियम, 38,650)
इंदौर (होलकर स्टेडियम, 26,900)
लखनऊ (एबी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम, 48,800)
मुंबई (वानखेड़े/डीवाई पाटिल/ब्रेबॉर्न स्टेडियम)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+