Women Asia Cup 2022: थाइलैंड को 74 रनों से हराकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
महिला एशिया कप 2022 में भारतीय टीम ने थाइलैंड को पहले सेमीफाइनल में मात देकर प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली है। टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए थे जिसके जवाब में थाइलैंड 9 विकेट के नुकसान पर 74 ही रन बना पाया। टीम इंडिया के पास अब शनिवार को होने वाले फाइनल में पाकिस्तान के साथ मुकाबला करने का मौका है, बर्शते पाक टीम आज होने वाले दूसरे सेमीफाइनल मैच में श्रीलंका को हरा दे। (फोटो सौजन्य- BCCI Women Twitter)

भारत ने इस मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए शैफाली वर्मा द्वारा दी गई शानदार शुरुआत का लुत्फ उठाया जिन्होंने आउट होने से पहले 28 गेंदों पर 42 रनों की पारी खेली। यह पारी मैच का सर्वोच्च स्कोर भी साबित हुआ और वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी दिया गया है। स्मृति मंधाना ने 13 और जेमिमा रोड्रिग्ज ने धीमे 27 रन बनाए जिसके चलते रन गति पर विराम लगा लेकिन फिर कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 30 गेंदों पर 36 और पूजा वस्त्राकर ने 13 गेंदों पर 17 रनों की पारी खेली जिसने भारत को अच्छा स्कोर दिया।
Recommended Video
पहली बार एशिया कप का सेमीफाइनल खेलने वाली थाइलैंड महिला क्रिकेट टीम की ओर से गेंदबाज टिपोच ने चार ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट लिए।
बैटिंग में थाइलैंड की टीम से दो सर्वोच्च स्कोर हुए और ये थे 21 रन के। नन्नापत कोंचरोएनकाई (विकेटकीपर) ने ओपनिंग में आकर केवल 5 रनों का योगदान दिया और उनको दीप्ति शर्मा ने आउट कर दिया। थाईलैंड की दूसरी ओपनर नत्थाकन चैंथम चार ही रन बन पाईं। कप्तान नरुमोल चाईवाई ने जरूर 21 रन बनाकर संघर्ष दिखाया लेकिन यह टी20 मैच में टेस्ट मैच के स्तर की पारी थी। उन्होंने इसके लिए 41 गेंदों को ले लिया। चनिदा सुथिरुआंग (1), सोर्नारिन टिप्पोच (5), फन्निता माया (0) के विकेट से तय किया कि भारत एक बड़ी जीत की ओर बढ़ रहा है। नट्टया बूचथम को इस पारी के बेस्ट बल्लेबाज कहा जा सकता है जिन्होंने 29 गेंदों पर 21 रन बनाए।
दीप्ति शर्मा गेंदबाजी में सबसे जबरदस्त थीं जिन्होंने चार ओवर में 7 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। राजेश्वरी गायकवाड़ को 4 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट मिले। रेनुका सिंह, स्नेह राणा और शैफाली वर्मा को 1-1 विकेट मिला।
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications