महिला क्रिकेट को और ऊपर ले जाने वाला प्रदर्शन, कोहली ने दी पाकिस्तान के खिलाफ जीत पर टीम को बधाई
पाकिस्तान के खिलाफ पिछले पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में धमाकेदार पारी खेलने वाले कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारतीय महिला टीम की जीत के लिए बधाई देते हुए एक तस्वीर पोस्ट की

आईसीसी का एक और टी20 वर्ल्ड कप और उसमें ब्लॉकबस्टर भारत और पाकिस्तान का मुकाबला! संडे एक फन डे तब बन गया जब महिला टीम इंडिया ने आसानी से चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तानी को 3 विकेट से मात देकर वर्ल्ड कप में धमाकेदार शुरुआत की। भारत बनाम पाकिस्तान हमेशा उच्च दबाव वाला खेल होता है और इस बार भी कुछ अलग नहीं था। भारत और पाकिस्तान की महिला टीम रविवार 12 फरवरी को महिला टी 20 विश्व कप के अपने शुरुआती मुकाबले में मिलीं। ये ठीक ऐसा था जैसा पुरुषों के टी20 वर्ल्ड कप में पिछले साल के लास्ट में भारत-पाकिस्तान का मिलना। तब कोहली ने कमाल किया था और इस बार जेमिमाह रोड्रिग्स की एक स्पेशल पारी की मदद से भारत ने आराम से खेल जीत लिया।
भारत की ठीक-ठाक शुरुआत के बाद जेमिमाह और ऋचा घोष ने सुनिश्चित किया कि भारतीय टीम जीत की रेखा पार करे। सही मायनों में तो कोई भी बल्लेबाज पूरी तरह से फेल नहीं हुईं। हरमनप्रीत ने सबसे कम रन बनाए लेकिन उनका योगदान भी 12 गेंदों पर 16 रनों का था। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 149 पर रोक दिया था जिसके बाद यास्तिका भाटिया (17) और शैफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 38 रन जोड़े। शैफाली ने अंडर 19 वर्ल्ड कप की जीत को अनुभव किया है। उन्होंने ओपनिंग में एक बार फिर से तेज पारी खेलते हुए 25 गेंदों पर 33 रन बनाए।
इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स ने भारत को जीत दिलाई, जिन्होंने अविश्वसनीय पारी खेली। विकेटकीपर ऋचा घोष की 20 गेंदों में 31* रन की पारी भी प्रभावी रही जिसने पाकिस्तान की जीत की संभावनाओं को समाप्त कर दिया। इस 58 रन की अटूट साझेदारी के आधार पर, जेमिमाह और ऋचा ने भारत को एक ओवर शेष रहते हुए जिताने में मदद की।
इस तरह से एक हाई -प्रैशर मैच समाप्त हुआ और भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले में क्या होता है यह उन्हीं लोगों को पता है जो खुद उन मुकाबलों का हिस्सा रहे हैं और उनमें से बहुत बड़े सितारे भारत के महान बल्लेबाज विराट कोहली हैं जो पाकिस्तान के खिलाफ कई गंभीर मैचों का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भारतीय महिला टीम की जीत के लिए बधाई देते हुए एक तस्वीर पोस्ट की। उन्होंने लिखा, "पाकिस्तान के खिलाफ एक हाई प्रेशर खेल और एक मुश्किल रन चेज में हमारी महिला टीम ने क्या जीत दर्ज की।"
"महिला टीम प्रत्येक टूर्नामेंट के साथ इतनी बड़ी छलांग लगा रही है और यह लड़कियों की एक पूरी पीढ़ी को खेल को अपनाने और महिला क्रिकेट को और ऊपर ले जाने के लिए प्रेरित करने वाली जीत है। आप सभी को भगवान और ताकत दे।"
इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुना था। उनकी कप्तान बिस्माह मारूफ ने 55 गेंदों में 68 रन बनाए और वे नाबाद रहकर अंत में एक महत्वपूर्ण साझेदारी करके अपनी टीम को इतने बड़े स्कोर तक ले गई। कप्तान के साथ 18 साल की आयशा नसीम ने 25 गेंदों में 43* रनों की तेज-तर्रार पारी खेली, जिसने एक बार को भारतीय क्रिकेट फैंस को झटका दे दिया था।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications