भारत ने त्रिकोणीय सीरीज के मैच में वेस्टइंडीज को बुरी तरह हराया, फाइनल में दक्षिण अफ्रीका से मुकाबला

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया था, यहां से वेस्टइंडीज की टीम पिछड़ती ही चली गई।

India Women Team

INDW vs WIW T20 Tri Series: दक्षिण अफ्रीका में चल रही त्रिकोणीय टी20 सीरीज के अंतिम लीग मैच में भारतीय महिला टीम ने वेस्टइंडीज की महिला टीम को 8 विकेट के बड़े अंतर से पराजित कर दिया। ईस्ट लन्दन के बफेलो पार्क स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज टीम ने 6 विकेट पर महज 94 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी में खेलते हुए भारतीय महिलाओं ने 13.5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 95 रन बनाते हुए लक्ष्य प्राप्त कर लिया। टीम इंडिया इस मैच से पहले ही त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में पहुँच गई थी।

टॉस भारतीय टीम ने जीता

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और यह बिलकुल सही फैसला साबित हुआ। वेस्टइंडीज की ओपनर राशदा विलियम्स महज रन बनाकर आउट हुईं। उनके बाद आई कैम्पबेल बिना खाता खोले चलती बनीं। इस तरह 18 रनों पर विंडीज ने दो विकेट गंवा दिए। सिलसिला यहां भी नहीं रुका और जोसेफ भी 3 रन के निजी स्कोर पर चलती बनीं। ऊपरी क्रम से हिली मैथ्यूज ने टीम के लिए 34 रन बनाए। जैदा जेम्स ने नाबाद 21 रनों की पारी खेली। पूरे 20 ओवर खेलने के बाद भी विंडीज टीम 6 विकेट पर 94 रनों का मामूली स्कोर बना पाई। भारत के लिए दीप्ति शर्मा ने 3 और पूजा वस्त्राकर ने 2 विकेट अपने नाम किये।

टीम इंडिया ने लक्ष्य आसानी से किया हासिल

जवाबी पारी में खेलते हुए टीम इंडिया की भी शुरुआत खराब रही। स्टार ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना 5 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गईं। उनके बाद भारतीय टीम ने हरलीन देओल के रूप में दूसरा विकेट गंवा दिया। देओल 16 गेंदों का सामना कर 13 रन के निजी स्कोर पर आउट हुईं। इसके बाद जेमिमा रोड्रिग्स और हरमनप्रीत कौर ने मिलकर बेहतरीन बैटिंग की। दोनों ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया और टीम को 8 विकेट से जीत दिलाई। रोड्रिग्स ने 39 गेंदों में नाबाद 42 और हरमनप्रीत ने 23 गेंदों में नाबाद 32 रन बनाए।

फाइनल मैच दक्षिण अफ्रीका से होगा

इस त्रिकोणीय टी20 सीरीज में टीम इंडिया का अब तक का प्रदर्शन काफी धाकड़ रहा है। भारतीय टीम ने एक भी मैच नहीं हारा। फाइनल में भारतीय टीम का सामना मेजबान दक्षिण अफ्रीका से होगा। दक्षिण अफ्रीका टीम इंडिया ने इस सीरीज में एक बार हराया है। फाइनल मैच 2 फरवरी को खेला जाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+