Women’s Asia Cup: जीत की हैट्रिक लगाने मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, यूएई से होगा सामना
नई दिल्ली, 4 अक्टूबर: बांग्लादेश में महिला एशिया कप का आठवां संस्करण खेला जा रहा है, जहां भारतीय टीम आज जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। आज टीम इंडिया का सामना यूएई से होगा और ये मैच सिलहट के मैदान पर खेला जाएगा। टूर्नामेंट के पहले मैच में भारत ने श्रीलंका को 41 रन और दूसरे मैच में मलेशिया को 30 रन (D/L) से हराया था। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम अगर आज का मुकाबला भी जीत जाती है, तो सेमीफाइनल के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर लेंगी।

यूएई के साथ पहला मैच
भारत और यूएई के बीच महिला क्रिकेट में ये पहला टी20 इंटरनेशनल मैच होगा। यूएई की टीम पहली बार महिला एशिया कप में हिस्सा ले रही है। हालांकि, टूर्नामेंट में टीम की शुरुआत खराब रही और पहले ही मैच में उनको श्रीलंका के खिलाफ 11 रन से मिली हार का मुंह देखना पड़ा। टीम को अगर एशिया कप में शानदार प्रदर्शन करना है, तो स्टार खिलाड़ियों से सजी भारतीय महिला टीम को कड़ी टक्कर देनी होगी।

लाइव स्ट्रीमिंग और मैच की अन्य जानकारी
महिला एशिया कप T20 2022 भारत बनाम यूएई मैच कब शुरू होगा?
ये मैच भारतीय समयनुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगा। मुकाबले का टॉस 12.30 बजे होगा।
भारत बनाम यूएई मैच किस मैदान पर खेला जाएगा?
ये मैच सिलहट के सिलहट आउटर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत में भारत बनाम यूएई मैच का प्रसारण किस टीवी चैनल पर किया जाएगा?
भारत में इस मुकाबले का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।
भारत बनाम यूएई मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी + हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।

टूर्नामेंट के लिए दोनों टीमें
भारत - शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, सबभिनेनी मेघना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दयालन हेमलता, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, राधा यादव, रेणुका सिंह, किरण नवगीरे, जेमिमा रोड्रिग्स, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़।
यूएई - थीर्थ सतीश (विकेटकीपर), ईशा रोहित ओझा, कविशा इगोदगे, खुशी शर्मा, छाया मुगल (कप्तान), समायरा धरणीधरका, नताशा चेरियथ, वैष्णव महेश, माहिका गौर, लावण्या केनी, सुरक्षा कोट्टे, सिया गोखले, इंधुजा नंदकुमार, प्रियांजलि जैन, ऋषिता राजिथो।












Click it and Unblock the Notifications