MS Dhoni को जन्मदिन पर मिली ढेरों बधाइयां, BCCI ने शेयर किए विंटेज धोनी के 70 सेकेंड - VIDEO
MS Dhoni Birthday: भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के 42वें जन्मदिन पर देश दुनिया के क्रिकेट फैंस बधाइयां दे रहे हैं। धोनी के बर्थडे पर बीसीसीआई ने 70 सेकंड का विंटेज धोनी वीडियो भी शेयर किया है।
वीडियो में माही मैदान के हर कोने में अपने वह शॉट लगाते नजर आ रहे हैं, जिनके दम पर उन्होंने क्रिकेट के सबसे निर्मम हिटर में एक के तौर पर पहचान बनाई थी। बीसीसीआई ने आईसीसी की तीन ट्रॉफी के साथ नंबर 7 की जर्सी बैकग्राउंड में दिखाते हुए धोनी की एक शानदार फोटो शेयर की है।

इसमें आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2007, आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2013 की ट्रॉफी दिखाई गई है। साथ ही बीसीसीआई टीवी पर 70 सेकंड का धोनी का वीडियो शेयर किया हुआ है जहां महेंद्र सिंह लगातार हाई एक्शन मोड में बड़े-बड़े शॉट खेलते हुए देखे जा सकते हैं।
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा है, भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान को हैप्पी बर्थडे। आपका करिश्मा, लीडरशिप और एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी स्किल दुनिया में लाखों लोगों को प्रेरित करने करती रहेगी। आपने भारतीय क्रिकेट में जो अतुलनीय योगदान दिया है उसके लिए आपका बहुत धन्यवाद।
आरसीबी की टीम ने भी धोनी का एक वीडियो शेयर किया है जहां वे चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में है और पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा है- द मैन. द आइकन. द लीजेंड।
गुजरात टाइटंस की टीम ने भी धोनी की फोटो शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने धोनी का एक शानदार पोस्टर बनाया है और करोड़ों भारतीयों के सपनों को पूरा करने के लिए माही को धन्यवाद दिया है।
जिओसिनेमा ने धोनी की जबरदस्त स्टंपिंग काबिलियत को दर्शाते हुए वीडियो बनाया है।
धोनी के चेन्नई सुपर किंग्स के साथी और भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना ने धोनी के साथ अपने ब्रदर हुड को दिखाते हुए एक वीडियो शेयर की है और जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। रैना ने अपने ट्वीट में धोनी को एक लीडर और एक दोस्त दोनों बताया है जो उनके लिए एक मार्गदर्शक की भूमिका में रहे।
वरुण चक्रवर्ती ने धोनी को शुभकामनाएं दी हैं। मयंक अग्रवाल ने धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट से शुरुआत करते हुए जन्मदिन की बधाई दी है।












Click it and Unblock the Notifications