युजवेंद्र चहल का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूट पाएगा? दुःख में तड़प रहे युजी का कीर्तिमान आज भी कायम
Yuzvendra Chahal: क्रिकेट में रिकॉर्ड बनते ही टूटने के लिए हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टी20 सीरीज के दौरान भी कुछ यही देखने को मिलने वाला है। भारतीय सरजमीं पर सीरीज होने से फैन्स के पास खुश होने का मौका रहेगा। भारतीय टीम को फेवरेट भी माना जा रहा है।
कुछ कीर्तिमान ऐसे भी होते हैं, जो लम्बे समय तक चलते हैं। उनको टूटने में लम्बा वक्त भी लगता है। टी20 क्रिकेट में भारत और इंग्लैंड के बीच भी सालों पहले एक ऐसा कीर्तिमान बना था, जो अब भी बरकरार है। भारतीय टीम के लिए लेग स्पिनर ने यह कारनामा किया था।

यहाँ बात उस धाकड़ स्पिनर की हो रही है, जिसके जीवन में इस समय उठापटक चल रही है। वैवाहिक जीवन समाप्त होने की खबरें मीडिया में तैर रही है। इसके अलावा भारतीय टीम में जगह भी नहीं मिली है। उस खिलाड़ी का नाम युजवेंद्र चहल है।
युजवेंद्र चहल ने 8 साल पहले इंग्लैंड के खिलाफ टी20 मुकाबले में एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया था, जो अब तक बरकरार है। आगामी टी20 सीरीज के दौरान भी शायद चहल का यह कीर्तिमान नहीं टूट पाए। हालांकि क्रिकेट में कुछ भी नामुमकिन नहीं होता है।
चहल के नाम इंग्लैंड के खिलाफ एक टी20 पारी में सबसे ज्यादा विकेट लेने का कीर्तिमान है। यह कीर्तिमान उन्होंने फरवरी 2017 में बनाया था और बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में यह रिकॉर्ड स्थापित हुआ था। चहल ने इस मुकाबले के दौरान पंजा मारा था।
युजी ने उस मुकाबले में 25 रन खर्च करते हुए 6 विकेट अपने नाम किये थे और अभी तक उस आंकड़े तक भारत का कोई अन्य गेंदबाज नहीं पहुँच पाया है। हालांकि आये दिन नए रिकॉर्ड बनते रहते हैं लेकिन आठ सालों से तो चहल का यह कीर्तिमान कोई नहीं तोड़ पाया है।
उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 202 रनों का धांसू स्कोर खड़ा किया था। टीम इंडिया के लिए सुरेश रैना ने सर्वाधिक 63 रनों की पारी खेली थी। उनके अलावा महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से भी 56 रनों की पारी देखने को मिली थी। जवाबी पारी में खेलते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 127 रनों पर आउट हो गए।
विडंबना यह भी है कि उस मैच के प्लेयर ऑफ़ द मैच और प्लेयर ऑफ़ द सीरीज चहल थे लेकिन आज वह टीम से बाहर हैं। चहल भारत के लिए सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। उन्होंने कुल 96 विकेट इस फॉर्मेट में झटके हैं।












Click it and Unblock the Notifications