IPL 2024: क्या विराट कोहली करेंगे भारत के लिए रोहित के साथ ओपन? कौन होगा टी20 वर्ल्ड कप में ओपनर
Virat Kohli: आईपीएल 2024 के बाद जून में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। भारतीय टीम की घोषणा अभी बाकी है। एक चीज अभी तक साफ़ नहीं हो पा रही है और वह है ओपनर बल्लेबाज। भारतीय टीम के पास रोहित शर्मा के साथ खेलने वाला ओपनर कौन होगा? यह एक बड़ा सवाल है।
यशस्वी जायसवाल इस समय फॉर्म में नहीं चल रहे हैं। उनके अलावा शुभमन गिल का प्रदर्शन इंटरनेशनल क्रिकेट में खास नहीं रहा है। ईशान किशन के पास इस समय बीसीसीआई का अनुबंध नहीं है। ऐसे में क्या विराट कोहली टीम के लिए बतौर ओपनर खेलेंगे? कोहली के पक्ष में कई बातें जाती हैं, उसे देखते हुए उनको ओपनर बनाया जा सकता है।

आरसीबी के लिए कर रहे ओपन
विराट कोहली आरसीबी के लिए बतौर ओपनर खेल रहे हैं। फाफ डू प्लेसी के साथ खेलते हुए कोहली ने धमाका किया है। आरसीबी को कोहली ने अच्छी शुरुआत दिलाई है। हालांकि टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। इस सीजन बतौर ओपनर खेलते हुए आरसीबी के लिए कोहली ने इस सीजन 319 रन बनाए हैं।
कोहली ने शतक भी जड़ा है
आईपीएल के इस सीजन बतौर ओपनर शतक भी कोहली के पक्ष में जाता है। उन्होंने नाबाद 113 रनों की पारी खेली है। इस वजह से भी उनको ओपनर के तौर पर टीम इंडिया में खिलाया जा सकता है। उनके ओपन करने से टीम में शिवम दुबे और रिंकू सिंह दोनों के लिए जगह बन सकती है।
स्ट्राइक रेट अहम है
आईपीएल में कोहली इस समय सबसे ज्यादा रन बनाकर टॉप पर हैं। ख़ास बात यह है कि उनका स्ट्राइक रेट भी बेहतरीन रहा है। 141 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से कोहली ने रन बनाए हैं। औसत की बात की जाए, तो यह तकरीबन 80 का है। तगड़ी फॉर्म को देखते हुए उनको टीम इंडिया की टी20 टीम में बतौर ओपनर खिलाया जा सकता है। फैन्स की मांग भी यही है कि कोहली को ओपनर के तौर पर मैदान पर उतारा जाए।












Click it and Unblock the Notifications