IND vs AUS: ट्रेविस हेड BGT के शेष मैच से होंगे बाहर? चौथे टेस्ट से पहले चिंता में ऑस्ट्रेलिया

Australia vs India: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) के चल रहे तीसरे टेस्ट मैच के 5वें दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम को एक और बड़ा झटका लगा। मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज ट्रैविस हेड को कमर में चोट लग गई और वह भारत की दूसरी पारी में 10 मिनट तक फील्डिंग भी नहीं कर पाए।

दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रैविस हेड हीरो रहे, जहां उनकी टीम ने 10 विकेट से जीत हासिल की और पांच मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी की। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने तीसरे मैच में भी अपना दबदबा जारी रखा। उन्होंने तीसरे टेस्ट की पहली पारी में लगातार दूसरा शतक जड़ा।

Mohammed Siraj Travis Head

चोट को लेकर क्या बोले ट्रैविस हेड?
हेड ने कहा कि उन्हें मेलबर्न में होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए 'ठीक' होने की उम्मीद है। ड्रॉ हुए मैच के बाद पांच मैचों की सीरीज बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले 1-1 से बराबर है। मैच के बाद हेड ने कहा कि, 'मैं जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहा हूं, उससे मैं बहुत खुश हूं। बस थोड़ा दर्द है, लेकिन मैं (अगले गेम से पहले) ठीक हो जाऊंगा।'

चौथे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं हेड?
30 वर्षीय खिलाड़ी, जो इस सीरीज में 81.80 की औसत से 409 रन बनाकर शानदार फॉर्म में है, पांचवें दिन 17 रन की अपनी संक्षिप्त पारी के दौरान विकेटों के बीच दौड़ने में संघर्ष करता हुआ दिखाई दिया। कई बार, वह अपनी कमर को पकड़ता हुआ दिखाई दिया, जिससे कमेंटेटरों में चिंता बढ़ गई। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि हेड अगर समय रहते ठीक नहीं हुए तो अगले मैच से बाहर हो सकते हैं।

पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने हेड की एक्टिविटी को देखते हुए इन दृश्यों को 'चिंताजनक संकेत' बताया, जबकि भारत के महान खिलाड़ी रवि शास्त्री ने भी चिंता व्यक्त की और हेड की बल्लेबाजी लाइनअप में बड़ी भूमिका को देखते हुए संभावित चोट को ऑस्ट्रेलिया के लिए 'बड़ी चोट' बताया।

ये भी पढ़िए- 'जब आपने मुझे बताया तो,' रविचंद्रन अश्विन के रिटायरमेंट की सुनकर यादों में खो गए विराट कोहली, लिखा भावुक नोट

भारत की दूसरी पारी के दौरान हेड मैदान पर नहीं उतरे, जिससे अटकलों को और बल मिला। बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने इस सीरीज में अपने दृष्टिकोण पर आगे विचार किया, अपनी सफलता का श्रेय चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के अनुकूल ढलने और क्रीज पर संयमित रहने को दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+