रोहित शर्मा की सैलरी में होगी कटौती? कप्तानी से हटाने के बाद कितने करोड़ का होगा नुकसान?

Rohit Sharma: रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने के बाद हर दिन कोई न कोई नया खुलासा देखने को मिल रहा है। कयास भी लग रहे हैं कि बीसीसीआई ने उनको जानबुझकर हटा दिया है। शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज खेलेगी। इस बीच रोहित शर्मा की सैलरी को लेकर बड़ा सवाल है।

रोहित शर्मा को बोर्ड ने टॉप कैटेगरी अनुबंध में शामिल किया था। वह टेस्ट और वनडे कप्तान होने की वजह से टॉप ग्रेड में शामिल थे और उनको 7 करोड़ रुपये सालाना उस अनुबंध से मिलते हैं। रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली के पास भी वही अनुबंध हैं।

rohit sharma

अब रोहित शर्मा के पास कोई कप्तानी नहीं है और वह सिर्फ एक फॉर्मेट में ही सक्रिय हैं। ऐसे में बीसीसीआई उनके अनुबंध को डाउनग्रेड कर सकती है। हालांकि यह काम फ़िलहाल तो नहीं होगा लेकिन रोहित के अनुबंध में बदलाव होना तय है।

Rohit Sharma को कितने करोड़ का नुकसान?

बोर्ड का अगला अनुबंध मार्च-अप्रैल में आएगा, यही पैटर्न रहता है। उस समय रोहित को टॉप कैटेगरी (A+) से निचली कैटेगरी (A) में भेजा जाए, तो कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए। इससे उनको सीधा 2 करोड़ का नुकसान होगा क्योंकि सेकंड कैटेगरी में में 5 करोड़ मिलते हैं और अभी रोहित शर्मा को 7 करोड़ रुपये मिलते हैं। सिर्फ एक प्रारूप के लिए 7 करोड़ का अनुबंध मिलना अब तो मुश्किल है। अगर उससे पहले ही रोहित रिटायर हो जाते हैं, तो अनुबंध नहीं मिलेगा। मौजूदा अनुबंध में उनको कोई नुकसान नहीं है लेकिन अगले साल तो नुकसान होगा।

विराट कोहली भी आएंगे नीचे

विराट कोहली के ऊपर भी यही बात लागू होती है। कोहली भी टेस्ट क्रिकेट और टी20 से रिटायर हो गए हैं और सिर्फ एकदिवसीय क्रिकेट खेलते हैं। कोहली तो फिटनेस टेस्ट के लिए भी अब नहीं आते हैं, उनका काम लंदन से ही हो रहा है। ऐसे में लग रहा है कि वह जल्दी ही रिटायर हो जाएंगे। कोहली को भी फ़िलहाल 7 करोड़ के अनुबंध में रखा गया है लेकिन नए वार्षिक अनुबंध में वह भी नीचे होंगे। इस तरह रोहित और कोहली दोनों को ही नुकसान होना है।

Rohit Sharma ने किया खुद को तैयार

रोहित ने तो अभ्यास सेशन में हिस्सा लेते हुए खुद को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए तैयार किया था लेकिन अब उनको टीम की कप्तानी से हटा दिया गया। हालांकि वह टीम के साथ जाएंगे। कोहली फ़िलहाल परिवार के साथ लंदन में हैं और खेल को लेकर कोई खास अपडेट उनकी तरफ से नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+