क्या रोहित शर्मा अगला टी20 वर्ल्ड कप खेलेंगे? वसीम जाफर ने दिया ये जवाब

सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भारत को शर्मनाक हार मिली जिसके बाद आईसीसी टूर्नामेंटों में भारत का ट्रॉफी सूखा और भी लंबा हो गया था। एडिलेड ओवल में उनका 2022 टी 20 विश्व कप अभियान समाप्त हो गया था। हार ने कुछ सीनियर भारतीय खिलाड़ियों के चयन पर कुछ सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं, जिसमें रोहित शर्मा की टी 20 आई सेटअप में जगह भी खतरे में है। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर 2024 टी 20 विश्व कप में भारतीय कप्तान को कमान संभालते हुए नहीं देखते हैं। रोहित के पास अब वो फिटनेस नहीं दिखाई देती है और कंसिसटेंसी गायब है।

कप्तानी पर भी सवालिया निशान

कप्तानी पर भी सवालिया निशान

ऑस्ट्रेलिया में रोहित शर्मा के दबदबे वाले टूर्नामेंट ने न केवल उनकी कप्तानी पर सवालिया निशान लगाया है, बल्कि उनकी जगह को भी संकट में डाल दिया है। तेजतर्रार सलामी बल्लेबाज टूर्नामेंट में सुस्त दिखे। उनकी बैटिंग में वह रिफ्लेक्स नहीं हैं और वे एक ही अर्धशतक लगा पाए थे।

वसीम जाफर को लगता है कि रोहित शर्मा 2024 टी20 विश्व कप में भारत के लिए नहीं खेलेंगे। असल में रोहित ने केएल राहुल के साथ बहुत ही खराब ओपनिंग साझेदारी भी की और भारत के मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाजों पर दबाव डालते हुए और भी दिक्कत खड़ी कर दी। टी 20 विश्व कप के अगले सीजन से कुछ खिलाड़ियों को बाहर करने के बारे में पूछे जाने पर, पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफर ने कहा कि रोहित शर्मा के इस बार निराशाजनक प्रदर्शन के बाद 2024 टीम में शामिल होने की संभावना नहीं है।

टी20 विश्व कप में खेलते हुए नहीं देखता

टी20 विश्व कप में खेलते हुए नहीं देखता

जाफर ने क्रिकट्रैकर एक शो पर बात के दौरान कहा, "ठीक है, मुझे लगता है कि रोहित शर्मा मेरे लिए वह नाम है। मैं उन्हें अगले विश्व कप, खासकर टी20 विश्व कप में खेलते हुए नहीं देखता। कई बार खेलने के लिए बहुत सारे खिलाड़ी होने से आप लोग भ्रमित हो जाते हैं। ठीक ऐसा ही भारतीय टीम के साथ इस टूर्नामेंट में हुआ।

अगला एडिशन अभी भी दो साल दूर

अगला एडिशन अभी भी दो साल दूर

टी20 विश्व कप का अगला एडिशन अभी भी दो साल दूर हैं, और भारत को कुछ नए चेहरों को देखने की आवश्यकता होगी क्योंकि उनके पास कई मौजूदा भारतीय खिलाड़ी हैं 30 प्लस की अच्छी खासी उम्र में जा रहे हैं। उनके अगली बार टीम में जगह बनाने की संभावना नहीं है। अगले साल भारत में वनडे वर्ल्ड कप है जिसका मतलब यह है कि कई सीनियरों को अब टेस्ट मैच या वनडे पर फोकस शिफ्ट करना होगा। वे खुद ही टी20 की रेस से पीछे हटते जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+