क्या रोहित शर्मा आईपीएल में आरसीबी से खेलेंगे? कोहली के साथ जोड़ी बनाकर जीत सकते हैं ख़िताब

Rohit Sharma: आईपीएल रिटेंशन और राईट टू मैच की घोषणा के बाद अब चर्चा चल रही है कि किन टीमों में बदलाव होंगे। दिग्गजों को लेकर अफवाहें भी सामने आई हैं। मुंबई इंडियंस से रोहित शर्मा इस बार जा सकते हैं। अगर वह जाते हैं, तो सवाल उठता है कि उनकी नई टीम कौन सी होगी।

भारत के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने कहा है कि इस बार आईपीएल में रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेलना चाहिए। इसके अलावा उनका यह भी कहना है कि रोहित को लाने के लिए आरसीबी को प्रयास करना चाहिए। वहां उनको कप्तान बनाकर टीम में शामिल किया जा सकता है।

rohit sharma

स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत में कैफ ने रोहित शर्मा को काफी बड़ा कप्तान बताया और कहा कि उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप भी जीता है। ऐसे में आरसीबी में उनको बतौर कप्तान जाना चाहिए। पीछे से बातें होती रहती हैं। टीमें भी प्लेयर्स से पूछती हैं कि क्या आप हमारे लिए खेल सकते हैं?

कैफ ने कहा कि सभी ने देखा कि पिछले साल हार्दिक पांड्या ने गुजरात की टीम को छोड़ दिया था और वह मुंबई इंडियंस में आ गए थे। ऐसे में रोहित शर्मा को भी यह करना चाहिए। उनके पास अब खेलने के लिए 2-3 साल और बचे हैं। रोहित शर्मा को किसी दूसरी टीम में जाना चाहिए।

रोहित शर्मा को कैफ ने अब भी एक धांसू कप्तान बताया। कैफ के अनुसार लोगों ने जब कहा कि आईपीएल में कप्तान के तौर पर रोहित का काम हो गया है, तब उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में अपना अनुभव दिखाया और ट्रॉफी जीतकर वापस आए। मेरे हिसाब से अब आरसीबी की टीम से रोहित शर्मा को कप्तान बना देना चाहिए।

गौरतलब है कि फाफ डू प्लेसी को इस सीजन आरसीबी से रिलीज किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है, तो नये कप्तान की आवश्यकता होगी। रोहित शर्मा को टीम में लाया जाता है, तो आधे से ज्यादा आईपीएल फैन्स आरसीबी को सपोर्ट करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+