रोहित शर्मा बना देंगे ODI का सबसे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड? विराट कोहली उस कीर्तिमान को सपने में भी नहीं तोड़ पाएंगे

Rohit Sharma: हिट लगाने में माहिर रोहित शर्मा का नाम ही काफी है। जब वह क्रीज पर होते हैं, तो धमाल मचाते हैं और उस समय गेंदबाजों के लिए काम मुश्किल हो जाता है। गेंदबाजों को सोचना पड़ता है कि रोहित शर्मा के सामने गेंद कहाँ डालनी है। वह हर तरह के शॉट खेलने में माहिर हैं।

आगामी चैम्पियंस ट्रॉफी में रोहित शर्मा के ऊपर नजरें रहने वाली हैं। हाल ही में भारतीय टीम के लिए इंग्लैंड के खिलाफ कटक एकदिवसीय मैच में शतक जमाने वाले रोहित के बल्ले से छक्कों की बारिश देखने को मिली थी। उन्होंने तबाही मचाने वाला अंदाज दिखाया था।

rohit sharma

चैम्पियंस ट्रॉफी में रोहित शर्मा कुछ ऐसा कर सकते हैं, जो एक बड़ा काम होगा। रोहित शर्मा ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम करने के बेहद करीब हैं, जिसे स्थापित करने के बाद शायद आने वाले कई सालों तक कोई इसे तोड़ नहीं पाएगा। अगर तोड़ने का प्रयास भी होगा, तो आसानी से नहीं टूट पाएगा।

खास बात तो यह है कि रोहित शर्मा के इस कीर्तिमान को विराट कोहली तो अपने करियर में नहीं तोड़ पाएंगे। एकदिवसीय क्रिकेट में कोहली ने कई बेहतरीन कीर्तिमान स्थापित किये हैं लेकिन रोहित शर्मा के इस कीर्तिमान को तोड़ना तो दूर, बराबरी भी नहीं हो पाएगी।

दरअसल रोहित शर्मा एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बनने के बेहद करीब हैं। इस मामले में वह शाहिद अफरीदी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ते हुए आगे जाने की तरफ बढ़ रहे हैं और महज 13 छक्के ही दूर हैं। अगर वह 13 छक्के जड़ते हैं तो एक नया इतिहास रच देंगे।

Rohit Sharma के पास मौका

अफरीदी एकदिवसीय क्रिकेट में 351 छक्के जड़कर टॉप पर हैं। रोहित शर्मा 350 छक्कों का आंकड़ा हासिल करते ही 300 से कम पारियों में इस आंकड़े को हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। 13 छक्कों में वह अफरीदी की बराबरी करेंगे और 14 छक्के जड़ते ही वह इतिहास रच देंगे और नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। कोहली के नाम एकदिवसीय क्रिकेट में 152 छक्के ही हैं। इस मामले में वह महान सचिन तेंदुलकर (195) से भी पीछे हैं।

Rohit Sharma पहले से हैं टॉपर

ओवरऑल इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 631 छक्के अपने नाम किये हैं। दूसरे नम्बर पर क्रिस गेल और तीसरे स्थान पर शाहिद अफरीदी का नाम आता है। देखना होगा कि चैम्पियंस ट्रॉफी में उनका बल्ला चल पाएगा या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+