IPL 2025: क्या अगले साल भी ऋषभ पंत को मिलेंगे 27 करोड़? कितनी सैलरी कम होने की संभावना
Rishabh Pant: आईपीएल में ऋषभ पंत अब तक के सबसे महंगे प्लेयर हैं। पिछले साल उनको लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ की धन राशि के साथ खरीदा था। लखनऊ ने उनको टीम का कप्तान भी बनाया था। इसके बाद पंत का ग्राफ नीचे गिरता चला गया और टीम भी डूबती गई।
लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ जुड़ने के बाद पंत के ऊपर बड़ी सैलरी का दबाव निश्चित रूप से देखा जा सकता है। उनको 27 करोड़ में खरीदने का मलाल टीम के मालिक संजीव गोयनका के चेहरे पर देखने को मिलता है। गोयनका की मायूसी साफ़ तौर पर दिखाई पड़ती है।

इस बीच बड़ा सवाल यह भी है कि इस सीजन बुरी तरह फ्लॉप रहने वाले ऋषभ पंत को क्या अगले सीजन भी उतने ही पैसे मिलेंगे और टीम में रखा जाएगा? इसका जवाब फ़िलहाल तो कोई नहीं जानता लेकिन घटनाक्रमों के आधार पर एक अनुमान जरुर लगाया जा सकता है।
पंत को भविष्य की योजनाओं के अनुसार टीम का कप्तान बनाया गया है, ऐसे में उनको अगले साल भी रिटेन करने का फैसला लिया जा सकता है। एक सीजन में शायद उनको लखनऊ से बाहर का रास्ता नहीं दिखाया जाएगा, अब दूसरा सवाल उनकी सैलरी को लेकर है।
सैलरी को कम करने पर विचार किया जा सकता है। लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका एक प्रोपर बिजनेस माइंडसेट वाले आदमी हैं। वह 27 करोड़ से पंत की सैलरी कम करके 20 के आस-पास कर सकते हैं। ऐसा पहले भी हुआ है।
Rishabh Pant के साथ होगा कमिंस वाला मामला?
सनराइजर्स हैदराबाद में पैट कमिंस की सैलरी 20 करोड़ रुपये से ज्यादा थी। इसके बाद इस साल उनकी ससैलरी कम कर दी गई और यह 18 करोड़ पर आ गई। ऐसे में ऋषभ पंत को लेकर लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से भी कुछ ऐसा ही किया जा सकता है।
Rishabh Pant के आंकड़े
इस सीजन पंत के आंकड़ों पर नजर डालें, तो उन्होंने कुल 11 मैच खेलकर 128 रन बनाए हैं। इन रनों में एक फिफ्टी आई है। इस प्रदर्शन के आधार पर तो कहा जा सकता है कि उनको 27 करोड़ रुपये की सैलरी ज्यादा मिल गई। टीम का प्रदर्शन भी खास नहीं रहा।












Click it and Unblock the Notifications