RCB का चिन्नास्वामी स्टेडियम होगा शिफ्ट? कर्नाटक के सीएम का बड़ा संकेत, जानें कहां हो सकता है वेन्यू
आरसीबी की जीत का जश्न मनाने के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ से 11 जानें गई थीं, इसके बाद अब स्टेडियम के भविष्य पर तलवार लटक रही है। 4 जून को हुई घटना ने हर किसी को हिला दिया था। मामले पर अब जांच चल रही है। कर्नाटक सरकार ने पुलिस के आला अफसरों को सस्पेंड भी किया है।
कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के सचिव और ट्रेजरर ने अपना इस्तीफ़ा दिया था। इस बीच कर्नाटक सरकार के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने स्टेडियम किसी अन्य जगह शिफ्ट करने का संकेत दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बेंगलुरु के क्रिकेट स्टेडियम को किसी सुरक्षित जगह शिफ्ट करने का सोच रही है। कर्नाटक के सीएम ने कहा कि इस तरह की घटना (भगदड़) ने खेलों से जुड़ी संरचना की व्यापक समीक्षा की जरूरत को बढ़ावा दिया है।

स्टेडियम की क्षमता 40000 दर्शकों की है लेकिन जश्न के दौरान भीड़ डबल हो गई थी। चिन्नास्वामी स्टेडियम पार्क, सड़कों और सीमित उपयोग वाले सैन्य इलाकों से घिरा हुआ है। इससे आपात निकासी के लिए जगह नहीं बचती है। भीड़ में मुश्किल होती है।
फिलहाल स्टेडियम को रिलोकेट करने के लिए कोई जगह निर्धारित नहीं की गई है लेकिन काफी जगह ऐसी हैं, जहां शिफ्टिंग की जा सकती हैं। इनमें से कुछ जगहों के बारे में सोचा जा सकता है।
देवनाहाली- एयरपोर्ट कोरिडोर
यह इलाका एक्सप्रेसवे और सड़कों से अच्छी तरह कनेक्टेड है और जगह भी काफी है। इसके अलावा कम्पेगोडा एयरपोर्ट भी नजदीक है। हालांकि यह मुख्य सिटी से दूर है लेकिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट आवागमन से पहुंच सुगम हो सकती है।
येलाहांका- हेब्बल सुबर्ब
बेंगलुरु का यह उत्तरी शहर विकसित हो रहा है, इसमें भविष्य में मेट्रो कनेक्टिविटी, आवास और व्यवसाय के विकास की पूरी संभावनाएं हैं। दूरी होने के बाद भी पहुंच उतनी मुश्किल नहीं होगी।
तुमकुरु
यहां स्टेडियम विकसित होने से मुख्य शहर से दबाव कम हो सकता है। इसके लिए शहर और इस इलाके के बीच लोजिस्टिक्स और कनेक्टिविटी बेहतर करने की जरूरत होगी। इससे फैन्स को आने में आसानी रहेगी।
बेंगलुरु टर्फ क्लब
यह क्षेत्र बड़ा है लेकिन ज्यादा उपयोग में नहीं लिया गया है। यह इलाका शहर के सेंट्रल जॉन के पास है। इस क्षेत्र के विकास पर विचार हो रहा है, ऐसे में एक क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कर एक नया स्वरूप दिया जा सकता है।
मैसूर रोड
सिटी के पश्चिम भाग में मौजूद यह इलाका भी विकास की संभावनाएं रखता है। कई परियोजाएं इस तरफ पहले से ही चल रही हैं। यह क्षेत्र मुख्य सड़कों से भी जुड़ा है। यहां बड़ी भीड़ के हिसाब से एक स्टेडियम का निर्माण हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications