मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया जाएंगे या नहीं? खुद सामने आकर दिया फिटनेस पर बड़ा अपडेट
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है, इसे लेकर मोहम्मद शमी की फिटनेस काफी अहम रहने वाली है। वहां की तेज पिचों पर स्विंग के मामले में शमी का कोई जवाब नहीं होगा। हालांकि उनके घुटने की चोट एक बड़ा मुद्दा रही है।
इस बीच शमी ने अपनी फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया है। एएनआई से बातचीत करते हुए पिछले साल हुए वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मैच को लेकर भी शमी की तरफ से अहम प्रतिक्रिया देखने को मिली है। शमी ने कहा कि मेरा घुटना ठीक है और फिटनेस पर भी तेजी से काम चल रहा है। ठीक होकर ग्राउंड पर आना चाहता हूँ।

पिछले साल हुए एकदिवसीय वर्ल्ड कप लेकर शमी ने कहा कि इसमें हमें जीत दर्ज करनी चाहिए थी। किसी का कोई दोष नहीं है, किसी को ब्लेम भी नहीं कर सकते। बैटिंग में भी रन कम नहीं थे और गेंदबाजी में भी हमने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। कहीं न कहीं किस्मत भी काम करती है, वरना हम पूरे टूर्नामेंट में नहीं हारे और उस मैच में नहीं जीत पाए। प्रयास किये गए, फैन्स का प्यार भी था लेकिन जीत नसीब नहीं हुई। इसका मलाल रहेगा।
बेंगलुरु टेस्ट की पिच पर पहले बैटिंग के फैसले को रोहित शर्मा ने गलत बताया। इस पर शमी ने कहा कि गलती स्वीकार करना बड़ी बात होती है। हालांकि रोहित का भी दोष नहीं है क्योंकि कभी-कभी गलती हो जाती है। उस पिच और कुछ रन और जोड़े जा सकते थे। कभी-कभी एक मैच खराब हो जाता है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज को लेकर शमी ने कहा कि इसमें भारतीय टीम को जीत दर्ज करनी चाहिए। घरेलू कंडीशंस का फायदा उठाते हुए सीरीज अपने नाम करनी चाहिए। अपनी फिटनेस और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने के सवाल पर शमी का शानदार जवाब आया। उन्होंने कहा कि मुझे अपनी फिटनेस को सुधार कर मैच के लिए तैयार होना है। ऑस्ट्रेलिया दौरा बीसीसीआई के हाथ में है।












Click it and Unblock the Notifications