Mohammed Shami हो सकते हैं पहले टी20 से बाहर? जानिए क्या बड़ा अपडेट आया

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी से मजबूती तो मिली है और वह लम्बे समय के बाद भारतीय टीम में वापस आए हैं। शमी को 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के दौरान चोट लग गई थी। वहां फाइनल खेलने के बाद वह बाहर हुए थे और अब वह आपस आए हैं।

एक साल से भी ज्यादा समय के बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले मोहम्मद शमी को कोलकाता में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेलना है। भारतीय टीम के साथ नेट सेशन में उन्होंने भाग लिया था और गेंदबाजी भी करते हुए दिखे।

mohammed shami

इस बीच चिंता की बात यह थी कि शमी को पाँव में स्ट्रेप बांधे हुए देखा गया था। गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने उनको गेंदबाजी टिप्स दिए। गेंदबाजी करने के बाद शमी को लंगड़ाते हुए देखा गया था। चलने में शमी को तकलीफ हो रही थी और वह ड्रेसिंग रूम चले गए।

Mohammed Shami ने की गेंदबाजी

रिपोर्ट्स के अनुसार शमी ने नेट अभ्यास में अपना पूरा दमखम लगाकर गेंदबाजी की थी। एक घंटे तक शमी ने अपनी गेंदबाजी की धार दिखाई। हालांकि बाद में वह सहज महसूस नहीं कर रहे थे। यह चिंता का विषय कहा जा सकता है। इसके बाद वह चले गए और बाद में फिर से वापस आए।

Mohammed Shami की पट्टी चिंता का विषय

शमी ने फील्डिंग का अभ्यास भी किया लेकिन बाएँ घुटने में पट्टी यही संकेत देती है कि वह शायद पूरी तरह ठीक अब भी नहीं हैं। मैच के दौरान भी यही पट्टी बंधी रहेगी, तो सोचना पड़ेगा। अगर शमी को इसी तरह परेशानी होती रही, तो शायद कोलकाता टी20 से वह बाहर भी हो सकते हैं। हालांकि ये अटकलें भर हैं, मैच से एक दिन पहले तक शायद स्थिति साफ़ हो जाएगी।

बीसीसीआई का नियम हुआ लागू

उधर बीसीसीआई ने भारतीय टीम के प्लेयर्स पर कुछ नियम लागू किये थे, उनका पालन होता दिखा है। कोलकाता में सभी प्लेयर्स प्रैक्टिस करने के लिए टीम बस से ही आए थे। किसी के लिए भी अलग से ट्रेवल की व्यवस्था देखने को नहीं मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+