GT vs PBKS: क्या लियाम लिविंगस्टोन आज का मैच नहीं खेलेंगे? प्लेइंग 11 में कौन लेगा उनकी जगह
GT sv PBKS: गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अहम मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद की जा रही है। घरेलू फैन्स के सामने खेलने का फायदा गुजरात की टीम को मिल सकता है।
पंजाब किंग्स ने अपने पहले मैच में जीत दर्ज की थी लेकिन बाद में दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में पंजाब का प्रयास यही रहेगा कि एक बार फिर से जीत दर्ज करते हुए लय हासिल की जाए, हालांकि यह काम इतना आसान नहीं होने वाला है।

बड़ा खिलाड़ी हो सकता है बाहर
पंजाब की टीम में लियाम लिविंगस्टोन काफी बेहतरीन खिलाड़ी हैं और वह अपनी तूफानी बल्लेबाजी के कारण जाने जाते हैं। इस मैच में वह शायद बाहर हो सकते हैं। अगर वह इस मैच से बाहर होते हैं, तो पंजाब किंग्स के लिए यह एक बड़ा झटका माना जाएगा।
लिविंगस्टोन को क्या समस्या
लखनऊ के खिलाफ मैच के दौरान लिविंगस्टोन को हेमस्ट्रिंग में दिक्कत थी। फील्डिंग के दौरान ऐसा हुआ था, इसके बाद वह बाहर चले गए थे। हालांकि वह फिर से फील्ड पर आए लेकिन इससे उनकी बल्लेबाजी और विकेटों के बीच दौड़ प्रभावित हुई है। इस वजह से वह गुजरात के खिलाफ मैच में बाहर बैठ सकते हैं। लिविंगस्टोन की सोशल मीडिया गतिविधियों को देखा जाए, तो कहा जा सकता है कि वह इस मैच में बाहर रह सकते हैं।
कौन कर सकता है लिविंगस्टोन को रिप्लेस
अगर लिविंगस्टोन नहीं खेलते हैं, तो पंजाब की टीम के पास इसका बैकअप प्लान जरुर होगा। रिप्लेस करने वाला खिलाड़ी भी पंजाब के पास है। जिम्बाब्वे के धांसू ऑल राउंडर सिकन्दर रजा को टीम में जगह मिल सकती है, सिकन्दर रजा तूफानी बैटिंग के अलावा गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।
पंजाब ने जीता है एक मैच
इस सीजन की शुरुआत में पंजाब किंग्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हुआ था। उस मैच में पंजाब ने जीत दर्ज की थी। अपने घरेलू मैदान मुल्लनपुर में पंजाब किंग्स को जीत दर्ज करने का मौका मिला था, इसके बाद खेले गए मैचों में पंजाब को आरसीबी और लखनऊ ने हरा दिया।












Click it and Unblock the Notifications