LSG के खिलाफ मुंबई इंडियंस को मिलेगा Jasprit Bumrah का साथ? तेज गेंदबाज की वापसी पर आया नया अपडेट

मुंबई इंडियंस के फैंस जसप्रीत बुमराह की मैदान पर वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन लगता है कि इस इंतजार की घड़ी अभी थोड़ी और लंबी हो सकती है। आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए उनका खेलना तय माना जा रहा था, लेकिन ताजा अपडेट कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बुमराह ने भले ही बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में गेंदबाजी शुरू कर दी हो, लेकिन वह अभी भी अपनी पूरी लय में नहीं आए हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ मैदान में उतर पाएंगे या नहीं?

Jasprit Bumrah hardik pandya

बढ़ाया जा रहा है वर्कलोड
बीसीसीआई की मेडिकल टीम कोई भी जोखिम नहीं उठाना चाहती, खासकर जब भारत को आईपीएल के बाद इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की अहम सीरीज खेलनी है। सूत्रों के मुताबिक, बुमराह क्लिनिकली फिट हैं, लेकिन उन्हें किसी भी नए स्ट्रेस फ्रैक्चर से बचाने के लिए उनका वर्कलोड धीरे-धीरे बढ़ाया जा रहा है।

कब तक फिट हो सकते हैं जुसप्रीत बुमराह?
हालांकि, मुंबई इंडियंस उन्हें 1 अप्रैल तक टीम में शामिल करने की उम्मीद कर रही थी, लेकिन अब उनकी वापसी को लेकर कोई निश्चित समयसीमा तय नहीं की गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि वह अप्रैल के मध्य तक पूरी तरह फिट हो सकते हैं।

आकाशदीप और मयंक यादव की भी वापसी टली
बुमराह के अलावा, तेज गेंदबाज आकाशदीप और लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा पेसर मयंक यादव की वापसी में भी देरी हो रही है। दोनों को पीठ में समस्या है और बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी फिटनेस को लेकर भी सतर्कता बरत रही है। बताया जा रहा है कि आकाशदीप 10 अप्रैल तक वापसी कर सकते हैं, जबकि मयंक यादव भी इसी टाइमलाइन पर काम कर रहे हैं।

IPL से पहले कड़ा फिटनेस टेस्ट जरूरी
बीसीसीआई ने हाल ही में अपनी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) में बदलाव किया है, जिसके तहत CoE के बॉलिंग कोच की अंतिम मंजूरी जरूरी होगी। मेडिकल टीम फिटनेस का आकलन करेगी, लेकिन अंतिम फैसला बॉलिंग कोच का होगा कि गेंदबाज मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है या नहीं।

Take a Poll

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या बुमराह मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में जल्द वापसी कर पाते हैं या फिर उनके फैन्स को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा! हार्दिक पांड्या की टीम का अगला मैच 4 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ है।

क्या बुमराह के अलावा अन्य भारतीय तेज गेंदबाज भी चोट से जूझ रहे हैं?

हां, बुमराह के अलावा आकाशदीप और मयंक यादव भी पीठ की चोट से जूझ रहे हैं और उनकी वापसी पर भी बीसीसीआई की नजर बनी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+