क्या फिर से बंद होगा पाकिस्तान में इंटरनेशनल क्रिकेट? जानिए किस टीम के कारण बन रही ऐसी संभावना
Pakistan Cricket: आतंकी संगठनों का पनाहगार पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आता, शनिवार को सीजफायर के बाद यही कुछ देखने को मिला। सीजफायर उल्लंघन करने वाला पाकिस्तान अलग-अलग बयानबाजी करता है। भारत के हमलों के बाद वहां पीएसएल भी बंद हो गया।
पाकिस्तान सुपर लीग को बाहर ले जाकर यूएई में आयोजित कराने के निर्णय के बाद पाक को झटका लगा था। यूएई क्रिकेट संघ ने इसे आयोजित कराने से मना कर दिया। इसमें भी बीसीसीआई का अहम रोल रहा, इस वजह से यूएई में मुकाबलों का आयोजन नहीं हुआ।

पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने के लिए गए कई विदेशी प्लेयर्स ने वहां खेलने के लिए जाने से मना किया है। न्यूजीलैंड के डैरिल मिचेल ने वहां से बाहर निकलने के बाद कहा कि मैं अब यहाँ खेलने के लिए कभी नहीं आऊंगा। इंग्लिश प्लेयर टॉम करन की तो स्थिति और ज्यादा खराब हो गई थी।
टॉम करन तो वहां बच्चे की तरह फूट-फूटकर रोने लगे थे। हालांकि विदेशी प्लेयर्स सरक्षित वहां से दुबई चले गए और फिर अपने-अपने देश की फ्लाईट पकड़कर निकल गए। अब सवाल यह है कि क्या पाकिस्तान में फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट बंद होगा।
करीबन डेढ़ दशक तक पाकिस्तान में मुकाबले नहीं हुए और खेल अब फिर से शुरू हुआ है। आतंकी हमले के कारण ही वहां गेम बंद हुआ था। अब बांग्लादेश की टीम को पाकिस्तान दौरे पर खेलने के लिए जाना है और यह दौरा इसी महीने शुरू होने वाला है।
Pakistan में होना है बांग्लादेश का दौरा
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने सुरक्षा कारणों से अपनी टीम को पाकिस्तान में भेजने का फैसला फ़िलहाल टाला हुआ है। दौरा होगा या नहीं, इस पर निर्णय नहीं हुआ। मौजूदा स्थिति पर बीसीबी की नजर है। अगर स्थिति खराब रही, तो बांग्लादेश की टीम वहां नहीं जाएगी।
Pakistan को हो सकता है नुकसान
अगर बांग्लादेश क्रिकेट टीम वहां नहीं जाती है, तो वर्ल्ड क्रिकेट में फिर से एक अलग मैसेज जाएगा। डैरिल मिचेल और टॉम करन जैसे लोगों ने पहले ही अपने देशों में जाकर पाकिस्तान के बारे में बताया है। बांग्लादेश के वहां नहीं जाने पर एक बार फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट पर कुछ समय के लिए विराम लग सकता है।












Click it and Unblock the Notifications